फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Career Plus ›   DU ADMISSION 2018- know Who will be entitled for sports quota and when will cutoff list issue

DU ADMISSION 2018: जानें कौन होंगे स्पोर्ट्स कोटे के हकदार और कब आएगी कटऑफ लिस्ट

Tue, 15 May 2018 10:00 AM IST
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 15 May 2018 10:00 AM IST
विज्ञापन
DU ADMISSION 2018- know Who will be entitled for sports quota and when will  cutoff list issue

दिल्ली विश्वविद्यालय में स्नातक में दाखिले के लिए यदि आप स्पोर्ट्स कोटे से आवेदन करने जा रहे हैं, तो ध्यान दें कि नियमों में बदलाव किया गया है। अब राज्य स्तर तक खेलकूद में पहला, दूसरा और तीसरा पुरस्कार प्राप्त करने वाले प्रतिभागी ही भाग ले सकेंगे।

विज्ञापन


स्नातक के मेरिट आधारित पाठ्यक्रमों में स्पोर्ट्स कोटे से दाखिले के लिए चार स्तरीय प्रतियोगिताओं के छात्रों को प्राथमिकता मिलती है। जिसके तहत अभी तक अंतर्राष्ट्रीय, राष्ट्रीय, राज्य स्तरीय व जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं में भाग करने वाले छात्रों के लिए अलग-अलग अंक आवंटित किए जाते थे। लेकिन नए नियमों के तहत अब राज्य व जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले उम्मीदवार ही डीयू स्पोर्ट्स कोटे से दाखिले के लिए आवेदन कर सकेंगे।
विज्ञापन


हालांकि राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय खेलों में भाग लेने वाले खिलाड़ी पूर्व की तरह आवेदन कर सकेंगे। इसके अलावा अंडर-17 व अंडर-19 प्रतियोगिताओं में शामिल छात्रों को एक समान अंक दिए जाएंगे। पहले तो दोनों प्रतियोगिताओं के छात्रों को अलग- अलग अंक आवंटित किए जाते थे।      

विज्ञापन
विज्ञापन

जानें कब आएगी कटऑफ लिस्ट

लिस्ट    तिथि    दाखिला, दस्तावेज की जांच व फीस 
पहली    19 जून    19 से 21 जून 
दूसरी    25 जून    25 से 27 जून  
तीसरी    30 जून    30 जून से 3 जुलाई  
चौथी    6 जुलाई    6 से 9 जुलाई 
पांचवीं    12 जुलाई    12 से 14 जुलाई 
नोट : अगर रविवार है तो अतिरिक्त दिन मिलेगा।  

दाखिले व फीस जमा करने का समय
सुबह की पाली के कॉलेजों में सुबह 9 से दोपहर 1 बजे तक 
शाम की पाली के कॉलेजों में शाम 4 से 7 बजे तक 

नॉन कॉलेजिएट वूमन एजुकेशन बोर्ड
नॉन कॉलोजिएट वूमन एजुकेशन बोर्ड (एनसीडब्ल्यूबी) में सिर्फ लड़कियों का दाखिला होता है। यहां दो कोर्स बीए प्रोग्राम और बीकॉम प्रोग्राम में दाखिले के लिए छात्राएं आवेदन कर सकती हैं। ऑनलाइन सामान्य आवेदन पत्र में ही एनसीडल्ब्यूबी में दाखिले के लिए आवेदन करना होगा। इसकी कटऑफ अलग आएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Education News in Hindi related to careers and job vacancy news, exam results, exams notifications in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Education and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed