फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Career Plus ›   Du Admission 2017: admin arranges mock test facility for students appearing for admission test

DU Admission 2017: ऑनलाइन परीक्षा से पहले छात्र दे सकेंगे मॉक टेस्ट

Sun, 16 Apr 2017 03:30 PM IST
amarujala.com-presented by: शिवेन्दु शेखर
amarujala.com-presented by: शिवेन्दु शेखर Updated Sun, 16 Apr 2017 03:30 PM IST
विज्ञापन
Du Admission 2017: admin arranges mock test facility for students appearing for admission test
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Source

दिल्ली विश्वविद्यालय(DU) में शैक्षणिक सत्र 2017-18 में पीजी कोर्स में दाखिले के लिए पहली बार ऑनलाइन प्रवेश परीक्षा आयोजित की जा रही है। इस बाबत यूनिवर्सिटी प्रशासन ने प्रवेश परीक्षा से पूर्व छात्रों के लिए मॉक टेस्ट की भी व्यवस्था की है। यह टेस्ट ऑनलाइन प्रवेश परीक्षा के संबंध में बनाए जाने वाले सुविधा केंद्रों और वेबसाइट के माध्यम से होगा। 

विज्ञापन


आपको बता दें डीयू पहली बार पोस्ट ग्रेजुएट कोर्सेज में दाखिले के लिए ऑनलाइन प्रवेश परीक्षा आयोजित कर रही है। इसके लिए पूरे देशभर में 18 परीक्षा केंद्र स्थापित किए जा रहे हैं। जबकि पिछले साल यह परीक्षा ऑफलाइन ही आयोजित की गई थी और देशभर में 6 परीक्षा केंद्र स्थापित किए गए थे।
विज्ञापन


वहीं छात्रों को प्रवेश परीक्षा को लेकर किसी प्रकार की परेशानी न हो इसके लिए प्रत्येक एक हदार छात्रो पर एक सुविधा केंद्र बनाया जाएगा। जहां छात्र मॉक टेस्ट देकर अपनी ऑनलाइन प्रवेश परीक्षा का अभ्यास कर सकेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

Du Admission 2017: admin arranges mock test facility for students appearing for admission test
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Source

इसके अलावे यूनिवर्सिटी प्रशासन ने छात्रों से फीडबैक लेने का इंतजाम भी किया है। परीक्षा के बाद वहीं छात्रों को ऑनलाइन फीडबैक भी देना होगा। साथ ही साथ परीक्षा खत्म होने के बाद आखिरी दिन छात्रों के संबंधित ई-मेल पर परीक्षा का प्रश्न पत्र भी भेज दिया जाएगा। 

ऑनलाइन परीक्षा की समय सीमा 2 घंटे की रखी गई है। परीक्षा तीन शिफ्ट में संपन्न होगी जिसमें मल्टीपल च्वॉइस प्रश्न होंगे। अहमदाबाद, बंगलुरू, भोपाल, भुवनेश्वर, कोलकाता, चंडीगढ़, चेन्नई, दिल्ली, गुवाहाटी, हैदराबाद, जयपुर, जम्मू, मुंबई, नागपुर, पटना, रांची, तिरुअनंतपुरम और वाराणसी में परीक्षा केंद्र बनाए जाएंगे।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Education News in Hindi related to careers and job vacancy news, exam results, exams notifications in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Education and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed