Digital Marketing: ई-मेल मार्केटर बनकर हजारों रुपये महीने कमा रहे युवा, जानिए आप कैसे बना सकते हैं इसमें करिअर
व्यापार को चलाने के लिए एक कहावत है कि प्रचार नहीं तो व्यापार नहीं। इसीलिए कंपनियां टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल कर अपने उपभोक्ताओं को टारगेट कर रही हैं। उपभोक्ताओं को टार्गेट करने के लिए अपनाए जाने वाले तरीकों में एक ईमेल मार्केटिंग भी है। जिसके एक्सपर्ट बनकर आज के समय में युवा हजारों रुपये महीने कमा रहे हैं। जानने के लिए आगे पढ़ें...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देश में परंपरागत मार्केटिंग का रूप अब काफी हद तक बदल चुका है। जहां पहले मार्केटिंग रेडियो, अखबार व टेलीविजन के जरिए हुआ करती थी, देश की सैकड़ों कंपनियां रेलवे स्टेशन पर सड़कों के किनारे स्टैंडीज, होर्डिंग्स, बैनर, पोस्टर, दीवारों पर एड पेटिंग करके अपना प्रचार करती थीं। वहीं अब ये तरीके काफी हद तक बदल चुके हैं अब होर्डिंग्स पर बैनर पोस्टर की जगह इलेक्ट्रिक एलईडी ने ले ली है। जिनपर वीडियो प्ले होते रहते हैं। मार्केट्स में भी जगह जगह आपको बड़ी बड़ी एलईडी देखने को मिल जाती हैं। जिनपर लोगों के एड रन होते रहते हैं। इसके अलावा लोग अब लोगों को सोशल मीडिया के जरिये जोड़ रहे हैं और सीधे उपभोक्ताओं, टारगेट ऑडियंस से जुड़ने के लिए ई मेल मार्केटिंग का सहारा कंपनियां ले रही हैं। ईमेल मार्केटिंग का रिटर्न ऑफ इन्वेस्टमेंट काफी अच्छा माना जाता है। एक आंकड़े के अनुसार ई मेल मार्केटिंग पर होने वाले खर्च के मुकाबले 4400% कंपनी हासिल करती है। यानी E-Mail Marketing का आरओआई 4400% है। इसीलिये कंपनियां ग्राहकों को सीधे ई मेल कर ऑफर्स और कंपनी से संबंधित जरूरी सूचना उन्हें मुहैया करा रही हैं। न्यूजलेटर के जरिये कंपनियां हफ्ते भर में होने वाली गतिविधियां भी ग्राहकों को हर हफ्ते भेजती रहती हैं। यही कारण है कि ई मेल मार्केटिंग आज एक बड़ा क्षेत्र बन गया है जिसमें लाखों युवाओं को नौकरी मिल रही है। अगर आप भी ई मेल मार्केटिंग करना जानते हैं तो लाखों का पैकेज आप हासिल कर सकते हैं। ई-मेल मार्केटर बनकर अपना करिअर संवारने के लिए आप SAFALTA के Advanced Digital Marketing Programme की सहायता ले सकते हैं। अब तक हजारों युवा सफलता के इन कोर्सेज के जरिये डिजिटल सेक्टर में अपना शानदार कॅरिअर बना चुके हैं।
ये भी सीखें
मास्टर डिजिटल मार्केटिंग
डिजिटल मार्केटिंग ई बुक
जानिए क्या होती है ई - मेल मार्केटिंग
दरअसल ई-मेल मार्केटिंग एक तरह का कमर्शियल मैसेज है जिसके इस्तेमाल से कंपनी सीधे ग्राहक को टारगेट कर सकती है और अपने उत्पाद के के बारे में ग्राहक को जागरूक कर अपनी उपयोगिता व विश्वसनीयता बढ़ा सकती है। यही वजह है कि ई मेल मार्केटिंग का कन्वर्जन रेट बाकी मार्केटिंग तरीकों की तुलना में अधिक रहता है। कुछ सॉफ्टवेर और टूल्स के जरिये इस मार्केटिंग को किया घर बैठे किया जा सकता है। ई मेल मार्केटिंग ऑटोमेशन में कार्य करती है इसमें एक साथ सैकड़ों लोगों को कंपनी मेल भेज सकती है।
ई-मेल मार्केटिंग का लक्ष्य
- अपने उत्पादों को उपभोक्ता तक पहुंचाना
- नए ऑफर्स की जानकारी उपभोक्ताओं को देना
- अपने बिजनेस वेबसाइट को प्रमोट करना
- वेबसाइट का ट्रैफिक बढ़ाना
आप ई मेल मार्केटिंग कैसे कर सकते हैं
अगर आप भी ई मेल मार्केटिंग में अपना करिअर बनाना चाहते हैं तो सफलता डॉट कॉम के Digital Marketing Course की मदद ले सकते हैं। क्योंकि ई-मेल मार्केटिंग के लिए आपके पास ई मेल अकाउंट होना चाहिए, आपके पास एक ई मेल लिस्ट होनी चाहिए। आपके पास मार्केटिंग टूल्स का सेट अप होना चाहिए। आपके पास ई मेल टेम्प्लेट भी होना चाहिए।
ई-मेल मार्केटिंग के लाभ
- इसके जरिये आप अपने उत्पाद या बिजनेस को प्रमोट कर सकते हैं
- एक ही समय में कई लोगों को ई-मेल भेज सकते हैं
- किसने आपके मेल को स्पैम किया या चेक किया आप ये जानकारी भी ले सकते हैं
- इसका कनवर्जन रेट काफी अधिक है
- काफी कम बजट में ये मार्केटिंग की जा सकती है
- अपने ग्राहकों से कंपनी का सीधा संवाद होता है
प्रोफेशनल सर्टिफिकेशन इन डिजिटल मार्केटिंग
एडवांस ग्राफिक डिजाइन प्रोग्राम
ई मेल मार्केटिंग में मिलने वाली सैलरी
ईमेल मार्केटिंग क्षेत्र में करिअर बनाने वाले युवाओं को औसतन 6 लाख रुपये तक वार्षिक पैकेज मिल जाता है। एक अनुभव हासिल करने के बाद आपकी सैलरी बढ़ भी सकती है।
इस कोर्स में ये है खास
- 100 फीसद प्लेसमेंट असिस्टेंस
- 100 घंटे लाइव इंटरेक्टिव क्लासेस
- 20 से ज्यादा लर्निंग टूल्स
- 8+ लाइव प्रोजेक्ट्स
- गूगल सर्टिफाइड अनुभवी फैकल्टी द्वारा प्रशिक्षण
- साप्ताहिक डाउट क्लीयरिंग सेशन
- एक्सपर्ट्स के साथ मास्टर क्लास
- कम्प्लीमेंट्री कोर्स-सॉफ्ट स्किल्स
सफलता के साथ बनाएं अपना कॅरिअर
देश की जानी - मानी ऐडटेक कंपनी सफलता ने युवाओं की मदद के लिए कई प्रोफेशनल और स्किल ओरिएंटेड शॉर्ट और लॉन्ग टर्म कोर्सेज की शुरुआत की है जहां से आप घर बैठे खुद को एक किसी फील्ड का प्रोफेशनल बना सकते हैं। यहां डिजिटल मार्केटिंग के अलावा भी कई कोर्स मौजूद हैं। इतना ही नहीं सरकारी नौकरी का सपना देख रहे युवाओं के लिए भी सफलता पर लगभग सभी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए कोर्सेज हैं। यहां से पढ़कर सैकड़ों युवाओं ने सरकारी और प्राइवेट सेक्टर में शानदार नौकरियां हासिल की हैं। तो फिर देर किस बात की आज ही सफलता से जुड़ें और अपना शानदार करियर बनाएं। आप अपने फोन में safalta app डाउनलोड करके भी इन कोर्सेज से जुड़ सकते हैं।
कमेंट
कमेंट X