{"_id":"5afda7044f1c1be0408b6118","slug":"delhi-university-gets-over-80000-applications-on-registration-delhi-ncr","type":"story","status":"publish","title_hn":"DU admission 2018 : 2 दिन में करीब 80 हजार छात्रों ने कराया ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन","category":{"title":"Career Plus","title_hn":"करियर प्लस","slug":"career-plus"}}
DU admission 2018 : 2 दिन में करीब 80 हजार छात्रों ने कराया ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Fri, 18 May 2018 12:00 PM IST
विज्ञापन
दिल्ली विश्वविद्यालय में 15 मई से दाखिले के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। बृहस्पतिवार शाम तक ऑनलाइन पंजीकरण का आंकड़ा 79 हजार को पार कर गया। वहीं, 20 हजार छात्रों ने आवेदन शुल्क का भुगतान कर फॉर्म जमा करवा दिया है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार अभी तक अंग्रेजी ऑनर्स, बीए प्रोग्राम, बीकॉम व राजनीति शास्त्र में सबसे ज्यादा आवेदन आए हैं। डीयू प्रशासन की सलाह है कि जिन आवेदकों ने अब तक आवेदन शुल्क जमा नहीं किया है वह फॉर्म में सुधार कर सकते हैं।
विज्ञापन
बता दें कि शाम सात बजे तक 79,906 पंजीकरण हो चुके थे। इसमें अनारक्षित श्रेणी के 34,368, व ओबीसी नॉन क्रीमी लेयर के 9,853 के छात्र हैं। वहीं कटऑफ के आधार पर दाखिले के लिए 39,286 व प्रवेश परीक्षा वाले कोर्सेज के लिए 16,269 पंजीकरण हो चुके हैं।
विज्ञापन
अब तक 27,822 छात्रों ने ऑनलाइन पंजीकरण कराया है जबकि 23,217 छात्राएं पंजीकरण करा चुकी हैं। इसमें 12 ट्रांसजेंडर भी शामिल हैं। वहीं, प्रशासन के पास छात्र शिकायत लेकर पहुंच रहे हैं कि उन्होंने फॉर्म में गलती कर दी है। वह फॉर्म में संशोधन कर सकते हैं या नहीं। अधिकारियों के अनुसार जिस भी छात्र ने एक बार आवेदन शुल्क का भुगतान कर दिया है वह फॉर्म में संशोधन नहीं कर सकते हैं।
कमेंट
कमेंट X