{"_id":"592a54704f1c1b99445369ef","slug":"delhi-university-du-take-back-its-decision-of-holding-pg-mphil-and-phd-online-entrance-exams","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"डीयू ने पीजी व पीएचडी के ऑनलाइन प्रवेश परीक्षा का फैसला लिया वापस ","category":{"title":"Career Plus","title_hn":"करियर प्लस","slug":"career-plus"}}
डीयू ने पीजी व पीएचडी के ऑनलाइन प्रवेश परीक्षा का फैसला लिया वापस
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Updated Sun, 28 May 2017 10:13 AM IST
विज्ञापन
डीयू एडमिशन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऑनलाइन प्रवेश परीक्षा मामले में दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) बैकफुट पर आ गया है। विरोध के बाद डीयू ने शनिवार को पोस्ट ग्रेजुएट कोर्सेज, एमफिल और पीएचडी में ऑनलाइन प्रवेश का फैसला वापस ले लिया है। अब सभी के लिए पहले की ही तरह ऑफलाइन प्रवेश परीक्षाएं होंगी। ऑफलाइन प्रवेश परीक्षा के लिए देश के दूसरे हिस्से में भी परीक्षा केंद्र बनाएं जाएंगे। स्नातक के आठ कोर्सेज में ऑनलाइन प्रवेश परीक्षा पर अभी आखिरी फैसला नहीं हो पाया है। इसके लिए भी आगामी 31 मई से आवेदन प्रक्रिया शुरू होनी है।
ऑनलाइन प्रवेश परीक्षा को लेकर छात्र व शिक्षक संगठनों के विरोध को देखते हुए शनिवार को डीयू ने स्टैंडिंग कमेटी की बैठक बुलाई थी। बैठक में ऑनलाइन प्रवेश को लेकर चर्चा की गई। स्टैडिंग कमेटी के दो सदस्यों ने फैसले को वापस लेने का लिखित विरोध जताया। इनके विरोध के बाद डीयू ने फैसले को वापस ले लिया। बताते चले कि डीयू छात्रसंघ भी ऑनलाइन प्रवेश परीक्षा के विरोध में भूख हड़ताल पर बैठा था।
स्टैंडिग कमेटी के सदस्य डॉ. पंकज गर्ग ने बताया कि एमए, एमएससी, लॉ और बुद्धिस्ट जैसे पोस्ट ग्रेजुएट कोर्स और एमफिल, पीएचडी के लिए ऑफलाइन प्रवेश परीक्षा होगी। पहले ऑनलाइन के लिए कुल 18 सेंटर थे, जिसमें 17 ऑनलाइन और एक ऑफलाइन सेंटर था। इस फैसले के बाद सभी केंद्र को खत्म कर दिया गया है। अब कुल 6 परीक्षा केंद्र होंगे। यह परीक्षा केंद्र दिल्ली, कोलकाता, वाराणसी, गुवाहाटी, नागपुर के अलावा बंगलुरू और चेन्नई में से किसी एक जगह बनाए जाएंगे। सभी सेंटर पर ऑफलाइन प्रवेश परीक्षा होगी।

यूजी कोर्सेज में ऑनलाइन प्रवेश परीक्षा पर चर्चा नहीं
डीयू एडमिशन
स्टैंडिंग कमेटी में पीजी और पीएचडी कोर्सेज में ऑनलाइन प्रवेश परीक्षा के फैसले वापस लेने के बाद आठ स्नातक कोर्सेज को लेकर चर्चाएं शुरू हो गई हैं। डीयू इस बार आठ स्नातक कोर्सेज में भी ऑनलाइन प्रवेश परीक्षा की घोषणा कर चुका है। मगर पीजी पर फैसला वापस होने के बाद स्नातक के इन कोर्सेज पर प्रवेश परीक्षा किस मोड में होगी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है। हालांकि डीयू ने बीते 19 को ऑनलाइन प्रवेश परीक्षा की घोषणा कर चुका है। डीयू के जिन आठ स्नातक पाठ्यक्रम में ऑनलाइन प्रवेश परीक्षा होगी उसमें बैचलर ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, बैचलर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन, बीए ऑनर्स बिजनेस इकोनॉमिक्स, बीए ऑनर्स ह्यूमनिटीज एंड सोशल साइंसेज, बैचलर ऑफ एलिमेंट्री एजुकेशन (बी.ईएल.ईडी), बैचलर ऑफ साइंस इन फिजिकल एजुकेशन हेल्थ एजुकेशन एंड स्पोट्र्स, बीए ऑनर्स मल्टी मीडिया एंड मास कम्यूनिकेशन, बी.टेक इन इनफॉरमेंशन टेक्नॉलजी एंड मैथमेटिकल इनोवेशन शामिल है।
कमेंट
कमेंट X