फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Career Plus ›   Decision-Making Is an Art: Simple Strategies to Strengthen Your Choices

Decision Making: निर्णय लेना भी है एक कला, सही रणनीतियों से बनाएं इसे अपनी ताकत, जानें टिप्स और ट्रिक

Mon, 30 Mar 2026 10:25 AM IST
Shahin Praveen लेडा स्टावनिको एसोसिएट प्रोफेसर, माउंट रॉयल विश्वविद्यालय
लेडा स्टावनिको एसोसिएट प्रोफेसर, माउंट रॉयल विश्वविद्यालय Published by: Shahin Praveen Updated Mon, 30 Mar 2026 10:25 AM IST
सार

Improve Decision Making: निर्णय लेना सिर्फ एक प्रक्रिया नहीं, बल्कि एक महत्वपूर्ण कला है। सही रणनीतियों और सोच के साथ आप अपनी निर्णय लेने की क्षमता को धीरे-धीरे मजबूत बना सकते हैं और जीवन में बेहतर फैसले ले सकते हैं।

विज्ञापन
Decision-Making Is an Art: Simple Strategies to Strengthen Your Choices
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : freepik

विस्तार

Smart Decisions: आज की तेज रफ्तार दुनिया में हम रोज कई फैसले लेते हैं, लेकिन कार्यस्थल पर निर्णय लेते समय अक्सर हिचकिचाहट महसूस होती है, खासकर नए कर्मचारियों और लीडर्स में। सही निर्णय लेने की क्षमता केवल किताबों से नहीं, बल्कि अनुभव और अभ्यास से विकसित होती है। एक अच्छा लीडर काम का बंटवारा, प्राथमिकताएं तय करना और मतभेद सुलझाना जानता है।

विज्ञापन


सही रणनीतियों के साथ यह क्षमता धीरे-धीरे मजबूत होती जाती है और आत्मविश्वास बढ़ाता जाता है। छोटे-छोटे फैसलों से शुरुआत करना और उनसे सीख लेना इस प्रक्रिया को आसान बनाता है। समय के साथ, यही अभ्यास आपको बेहतर, स्पष्ट और प्रभावी निर्णय लेने में सक्षम बनाता है।

विज्ञापन

मूल्यों को समझें

प्रभावी और नैतिक निर्णय लेने के लिए अपने मूल्यों को समझना बहुत जरूरी है। जब आप तय कर लेते हैं कि आपके लिए क्या महत्वपूर्ण है, जैसे ईमानदारी, पारदर्शिता और टीमवर्क, तो फैसले लेना आसान हो जाता है। अपने निर्णयों के पीछे की सोच टीम के साथ साझा करने से भरोसा बढ़ता है। साथ ही, समय-समय पर अपने पुराने फैसलों पर विचार करना आपको सीखने और एक बेहतर, भरोसेमंद लीडर बनने में मदद करता है। यह आत्मविश्लेषण आपको अपनी ताकत और कमजोरियों को पहचानने का अवसर देता है। इससे आप भविष्य में अधिक संतुलित और समझदारी भरे निर्णय ले पाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

5 डब्ल्यू फॉर्मूला अपनाएं

यदि आप कॅरिअर के शुरुआती दौर में हैं और निर्णय लेने में कठिनाई महसूस कर रहे हैं, तो घबराने की जरूरत नहीं है। बेहतर निर्णय लेने के लिए कई उपयोगी तकनीकें मौजूद हैं, जिनमें से एक सरल और प्रभावी तरीका है-5 डब्ल्यू फ्रेमवर्क। यह फ्रेमवर्क आपको किसी भी स्थिति को समझने के लिए पांच महत्वपूर्ण सवालों पर सोचने के लिए प्रेरित करता है-इससे कौन प्रभावित होगा? आपके पास कौन-कौन से विकल्प हैं? निर्णय कब लेना है? यह निर्णय क्यों जरूरी है और इसे कैसे लागू किया जाएगा? जब आप इन सवालों के आधार पर सोचते हैं, तो आप स्थिति के हर पहलू को स्पष्ट रूप से देख पाते हैं। इससे आप अधिक सोच-समझकर और संतुलित निर्णय ले पाते हैं।

दूसरों से सीखें

लीडरशिप स्किल्स को बेहतर बनाने का सबसे असरदार तरीका है, दूसरों के अनुभवों से सीखना। अपने आसपास के लोगों, खासकर अनुभवी लीडर्स को ध्यान से देखें कि वे कैसे फैसले लेते हैं, किन बातों पर विचार करते हैं और मुश्किल परिस्थितियों को कैसे संभालते हैं। उनसे खुलकर सवाल पूछें और अपने फैसलों पर उनकी राय जरूर लें। जब आप उनकी बातों और सुझावों पर सोचते हैं, तो आपको अपनी निर्णय लेने की शैली को समझने और उसे बेहतर बनाने का मौका मिलता है। इससे आप यह भी जान पाते हैं कि किन जगहों पर आपको सुधार करने की जरूरत है। धीरे-धीरे आप अनिश्चितता, जोखिम और उलझन भरी परिस्थितियों में भी आत्मविश्वास के साथ फैसले लेने लगते हैं।

-द कन्वर्सेशन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Education News in Hindi related to careers and job vacancy news, exam results, exams notifications in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Education and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed