{"_id":"59b90ebb4f1c1bf27f8b6991","slug":"dalmia-group-chairman-sanjay-dalmia-says-indians-are-best-in-the-world","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"हिन्दुस्तान कॉलेज में प्रसिद्ध डालमिया समूह के चेयरमैन श्री संजय डालमिया ने किया सीधा संवाद ","category":{"title":"Career Plus","title_hn":"करियर प्लस","slug":"career-plus"}}
हिन्दुस्तान कॉलेज में प्रसिद्ध डालमिया समूह के चेयरमैन श्री संजय डालमिया ने किया सीधा संवाद
ब्यूरो/ अमर उजाला, आगरा
Updated Thu, 14 Sep 2017 12:44 PM IST
विज्ञापन
हिन्दुस्तान कॉलेज में विशेष व्याख्यान कार्यक्रम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा| शारदा ग्रुप के प्रमुख संस्थान हिंदुस्तान कॉलेज ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी में इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन विभाग के छात्रों के लिए इंस्टिट्यूट इंडस्ट्री इंटरफ़ेस विभाग द्वारा "भारतीय अर्थव्यवस्था एवं शिक्षा के उपरांत छात्रों की भूमिका" के गंभीर विषय पर विशेष व्याख्यान का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता डालमिया ग्रुप ऑफ इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष श्री संजय डालमिया द्वारा की गयी, इसके साथ ही प्रेरक वक्ता डॉ जय मदान कार्यक्रम की विशिष्ट अतिथि रहीं।
इस विशेष कार्यक्रम का विधिवत प्रारम्भ मुख्य एवं विशिष्ट अतिथि शारदा ग्रुप के कार्यकारी उपाध्यक्ष श्री प्रदीप महथा, संस्थान के अधिशासी निदेशक प्रो वी.के. शर्मा एवं निदेशक डॉ राजीव कुमार उपाध्याय द्वारा पुष्प भेंट कर स्वागत एवं अभिनन्दन के साथ किया गया।
कार्यक्रम में सर्वप्रथम संस्थान के निदेशक डॉ राजीव कुमार उपाध्याय ने अपने संक्षिप्त स्वागत सम्बोधन में दोनों अतिथियों का संस्थान की ओर से विशेष स्वागत एवं आभार प्रकट किया और समारोह में उपस्थित छात्रों को बताया कि दोनों वक्ताओं को सुनने के बाद छात्र अपने जीवन में सफल होने के लिए असल पाठ सीखने में सक्षम होंगे ऐसा मेरा विश्वास है।
विज्ञापन
संस्थान के अधिशासी निदेशक प्रो.वी.के. शर्मा ने इतने बड़े भारतीय उद्योगपति (डालमिया ग्रुप के अध्यक्ष श्री संजय डालमिया) के व्यस्त रहने के बावजूद संस्थान के छात्रों को प्रेरित करने के लिए समय निकालने के लिए संस्थान की ओर से एक बार पुनः आभार व्यक्त किया तथा प्रेरक उदबोधन सुनाने के लिए आवाहन किया।
इस विशेष कार्यक्रम में मौजूद शारदा ग्रुप के कार्यकारी उपाध्यक्ष श्री प्रदीप महथा ने अपने औधोगिक अनुभव की छटा बिखरते हुए छात्र छात्राओं को जीवन में उत्तरदायी बनाने के लिए प्रेरित किया और कहा कि सर्वश्रेष्ठ का ही जीवन संभव होगा। अंतः सभी को तत्पर रहना होगा अपने जीवन को सफल बनाने के लिए, जिसमे इस तरह के प्रेरक वक्ताओं का अनुभव काम आयेगा ।

श्री संजय डालमिया
- फोटो : अमर उजाला
प्रसिद्ध प्रेरक वक्ता डॉ जय मदान ने अपने संक्षिप्त उद्बोधन में हस्तलिपि एवं हस्ताक्षर के जरिये तरह तरह के लोगों की प्रकृति एवं जीवन जीने की शैली पहचानने के अनेक टिप्स दिए, जो भविष्य में छात्रों को उनके जीवन को सफल बनाने में मददगार साबित होगी। इसी सन्दर्भ में उन्होंने अनेक विश्व प्रसिद्ध खिलाडियों एवं राज नेताओं के हस्ताक्षर से अपने वक्तव्यों की पुष्टि भी की।
कार्यक्रम के मुख्य वक्ता एवं डालमिया ग्रुप ऑफ़ इंडस्ट्रीज के चेयरमैन श्री संजय डालमिया ने कुछ आंकड़े देकर पुष्ट किया कि ब्रिटैन की स्वस्थ सेवाओं, अमेरिका के सॉफ्टवेयर उद्योग एवं नासा में हम भारतीय प्रभुत्व हासिल किए हुए है। अधिकतर मूल शिक्षा भारत में लेकर उच्च शिक्षा के लिए हम भारतीय लोग विदेश जाते है, श्री संजय डालमिया ने यह भी कहा कि निसंदेह हम दुनिया के सर्वश्रेष्ठ नागरिक है और यह गुण हमारे डी एन ए में निहित है।
आज किसान की आमदनी बढ़ाने पर जोर दिया जाना चाहिए, ताकि घरेलू सकल उत्पाद की मांग बढे, और कुछ भी निर्यात हो न हो पर इसकी जरुरत एवं आपूर्ति हमारे अपने देश भारत में हो तो निश्चित ही नौकरियाँ अधिक और लोग कम पड़ जाएंगे। उन्होंने ढृढ़ विश्वास के साथ कहा कि एक दिन हिंदुस्तान पुनः सोने की चिड़िया बनेगा। जिसमे कोई गरीब, बीमार और बैरोजगार नहीं होगा। उन्होंने विश्व व्यापार संगठन (WTO) की प्रासंगिकता पर भी गहन अद्ध्यन के अनुभव सुनाए।

श्री संजय डालमिया ने कहा कि मेक इन इंडिया और मेड इन इंडिया के द्वारा हम अपने देश में रोज़गार के नये आयाम स्थापित करने में प्रयासरत है। थोड़ा वक्त जरूर लगेगा पर भविष्य में ऐसी अनुकूल परिस्तिथियाँ उत्पन्न होगी जिसमे अन्य देश के लोग रोज़गार के लिए भारत आएँगे और इसके लिए भारत की सभी प्रतिष्ठित औधोगिक संस्थाए प्रयासरत हैं।
उन्होंने छात्रों को प्रोत्साहित करते हुए कहा की भारत में योग्यताओं की कमी नहीं है तथा हम सभी ढृढ़ संकल्प करे अपनी योगिताओं के अनुरूप अपनी जिम्मेदारियों एवं कर्तव्यों का पालन करते हुए देश के विकास के लिए योगदान करे तो हमे पुनः सोने की चिड़िया बनाने से कोई नहीं रोक सकता है।
विशेष व्याख्यान कार्यक्रम का संचालन इलेक्ट्रॉनिक्स एवं कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग के तृतीय वर्ष की छात्रा साक्षी एवं मैकेनिकल इंजीनियरिंग तृतीय वर्ष के छात्र अक्षय रावन ने मिलकर किया तथा कार्यक्रम के अंत में धन्यवाद ज्ञापन इंस्टिट्यूट इंडस्ट्री इंटरफेस के प्रमुख श्री मुदलियार जितेन्द्र द्वारा किया गया।
इस विशेष आयोजन के अवसर पर शारदा ग्रुप के सलाहकार एवं कॉरपोरेट आर एंड डी (डॉ) डीजी रॉय चौधरी, शारदा ग्रुप के निदेशक एच.आर श्री के.जी एस चौहान, निदेशक टी एंड पी श्री सुदीप्तो चौधरी, डीन अकैडमिक प्रो. पी एस जोसन, डीन फैकल्टी डॉ. हरेंद्र सिंह, डीन स्टूडेंट वेलफेयर श्री संदीप अग्रवाल, डीन आर एंड डी प्रो. एम एस गौड, डॉ संजय जैन, डॉ. आर.के तिवारी, डॉ सी. एन. त्रिपाठी, प्रो. वाई सी धोते, श्री प्रमोद कुमार, श्री अनुराग वाजपेयी, श्री पुनीत मंगला, श्री मनीष खन्ना, श्री शंकर ठाकर, श्रीमती रिचा कपूर, डॉ राजेश कहरवार, इं.पी.के शर्मा, श्रीमती रुपाली महाजन एवं संस्थान के बाकि अन्य शिक्षकगण, छात्र-छात्राए एवं सभी कर्मचारीगण इस कार्यक्रम में उपस्तिथ थे।
वीडियो: जानिए इस विशेष व्याख्यान में डालमिया ग्रुप ऑफ इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष श्री संजय डालमिया ने कैसे अपने विचार छात्रों से सांझा किये।
वीडियो: प्रेरक वक्ता डॉ जय मदान ने भी छात्रों के साथ अपने एक्सपीरियंस शेयर किये।

कमेंट
कमेंट X