फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Career Plus ›   CSD 2017: hm rajnath singh addressed civil servants asked them tonot to be afraid of politicians

सिविल सर्विस डे: राजनाथ बोले- पॉलिटिकल एग्जीक्यूटिव से डरने की जरूरत नहीं

Thu, 20 Apr 2017 02:02 PM IST
amarujala.com- presented by: शिवेन्दु शेखर
amarujala.com- presented by: शिवेन्दु शेखर Updated Thu, 20 Apr 2017 02:02 PM IST
विज्ञापन
CSD 2017: hm rajnath singh addressed civil servants asked them tonot to be afraid of politicians
राजनाथ सिंह - फोटो : Source

केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने गुरूवार को दिल्ली में दो दिनों तक चलने वाले 11वें सिविल सर्विस डे-2017(civil service day) का उद्घाटन किया। इसके अलावे मौके पर उद्घाटन कार्यक्रम की अध्यक्षता राज्यमंत्री डॉ जितेंद्र सिंह कर रहे थे। 

विज्ञापन


प्रत्येक साल 20 और 21 अप्रैल को सिविल सर्विस डे का आयोजन किया जाता है। साल 2017 के सिविल सर्विस डे के मौके पर केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह के साथ राज्यमंत्री डॉ जितेंद्र सिंह भी मौजूद थे। 
विज्ञापन


कार्यक्रम की शुरूआत पिछले साल सिविल सर्विस डे के मौके पर दिए गए प्रधानमंत्री के भाषण वीडियो से की गई। जिसमें प्रधानमंत्री मोदी प्रधानमंत्री पुरस्कार योजना के बारे में बोल रहे थे और देश भर के अधिकारियों को इसे सिर्फ एक अवार्ड न मान कर इसके लिए दिल से काम करने की बात कह रहे थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 

मंत्री डॉ जितेंद्र सिंह ने अघिकारियों को शुभकामनाएं दीं...

CSD 2017: hm rajnath singh addressed civil servants asked them tonot to be afraid of politicians
जितेंद्र सिंह - फोटो : Source

प्रधानमंत्री के भाषण के बाद अलग-अलग केटेगरी में मिलने वाले अवार्ड के बारे में बताया गया। इसके बाद राज्य मंत्री डॉ जितेंद्र सिंह ने मौजूद अघिकारियों को भारत सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने की बात कही साथ ही आगे होने वाले इवेंट और गवर्नेस से जुड़े मुद्दों पर होने वाली चर्चाओं से ज्यादा से ज्यादा लाभ लेने की बात कही और मौजूद सभी अधिकारियों को शुभकामनाएं भी दीं। 

अपने नियत के साथ धोखाधड़ी मत कीजिए...

CSD 2017: hm rajnath singh addressed civil servants asked them tonot to be afraid of politicians
करियर - फोटो : Source

इसके बाद गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने मौजूद सभी अधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि, "मुझे मालूम है कि आज मैं जिन लोगों के सामने बोलने के लिए आया हूं वो देश के कुछ उन गिने चुने लोगों में से हैं जिन्होंने इतनी कम उम्र में यह अवसर हासिल कर लिया है। जहां काम करने का अवसर भी है, रुतबा भी है, अच्छी सैलरी है, सब कुछ है और देश भर में बिरले ही लोग हैं जिन्होंने इतनी कम उम्र में यह मुकाम हासिल कर लिया है।" 

आगे बात करते हुए उन्होंने मौजूद प्रशासनिक अधिकारियों को देश की तरक्की में उनके योगदान के बारे में बताते हुए कहा कि आज अगर देश इतनी तेजी से तरक्की कर रहा है तो इसमें आप सभी का महत्वपूर्ण योगदान है। 

अंत में नए अधिकारियों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि हमें पॉलिटिकल एग्जीक्यूटिव के साथ मिल कर काम करना होता है। कई बार पॉलिटिकल एग्जीक्यूटिव गलत आदेश देता है फिर सामने का अधिकारी उनसे कोई जवाब नहीं देता है और ऐसे में आपको उनसे सवाल करना है, उनसे पूछिए कि सर किस कानून के तहत यह सही है? और इसके बाद भी अगर वो न मानें तो उन्हें फाइल पर आदेश जारी करने दिजीए। आप गलत ऑर्डर फाइल मत करिए। उनकी हां में हां मिलाने के लिए अपनी नीयत के साथ धोखाधड़ी मत कीजिए। 

आपको बता दें साल 2017 का सिविल सर्विस डे, 11वां सिविल सर्विस डे है। जिसकी आज शुरूआत हुई है और 21 अप्रैल को ये खत्म होगा। इन दो दिनों के दौरान देश के अलग-अलग कोने से सिविल सर्वेंट पहुंचते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Education News in Hindi related to careers and job vacancy news, exam results, exams notifications in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Education and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed