खाना बनाने का शौक है तो अपनाएं शेफ का शानदार करियर
अगर आपको खाना बनाने का शौक है और आपको किचन में रहना अच्छा लगता है तो आपके लिए शेफ बनना बेहतरीन रहेगा। पिछले कुछ समय में जिस तरह से होटल एंड हॉपिटैलिटी इंडस्ट्री में ग्रोथ हुई है उससे होटल इंडस्ट्री के पेशेवरों की काफी डिमांड हुई है।
इंडिया ब्रांड इक्विटी फाउंडेशन के अनुसार, 2014-15 में भारत आने वाले विदेशी पर्यटकों में करीब साढ़े सात प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है। वहीं देश की होटल इंडस्ट्री में 2013-14 में 18, 19 प्रतिशत की दर से विदेशी मुद्रा की आय बढ़ी है।
इन आंकड़ों के अलावा यह भी सत्य है कि पिछले कुछ सालों से लगातार होटलों और रेस्टोरेंट की सख्या बढ़ी है। बड़े शहरों के बाद अब छोटे शहरों में भी रेस्टोरेंट खुले हैं जिससे इस इंडस्ट्री में हुनरमंद प्रोफेशनल्स की मांग भी बढ़ी है।
किसी भी होटल में काम करने वाले प्रमुख कर्मचारियों में से एक उसका शेफ भी होता है। शेफ यानी होटल मैनेजमेंट का कोर्स 12वीं के बाद या स्नातक के बाद कर सकते हैं। शेफ बनने के लिए आप आगे बताए संस्थानों से जरूरी प्रोफेशनल कोर्स कर सकते हैं।
होटल मैनेजमेंट के लिए प्रमुख संस्थान
प्रोफेशनल शेफ बनने लिए आपको कैटरिंग में होटल मैनेजमेंट का कोर्स करना होता है और इसके लिए यहां पर कुछ बेहतरीन सरकारी संस्थानों के नाम दिए जा रहे हैं।
आईएचएम (इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट), कैटरिंग एंड न्यूट्रीशन पूसा, नई दिल्ली।
गवर्नमेंट इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट, कैटरिंग टेक्नोलॉजी एंड अप्लाइड न्यूट्रीशन, देहरादून।
जीआईएचएमसीटी, नागपुर।
डॉ. अम्बेडकर इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट, चंडीगढ़।
इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट, जयपुर।
इन संस्थानों से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए इनकी वेबसाइट विजिट करें।
ऊपर दिए गए संस्थानों या अन्य प्रमुख संस्थानों से होटल मैनेजमेंट में कोर्स करने के बाद आपको किसी नामी संस्थान से इंटर्नशिप और ट्रेनिंग करनी होती है। शेफ की ट्रेनिंग लेने के बाद आप कुछ समय के अनुभव के बाद 18 लाख से 30 लाख सालाना तक सैलरी उठा सकते हैं।
कमेंट
कमेंट X