फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Chandigarh ›   Chandigarh, Haryana Board 12th Result 2018 declared

Haryana Board 12th Result 2018: जारी हुआ परिणाम, क्लिक करके यहां देखें नतीजे

Sat, 19 May 2018 10:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 19 May 2018 10:00 AM IST
विज्ञापन
Chandigarh, Haryana Board 12th Result 2018 declared
exam
हरियाणा स्कूल एजूकेशन बोर्ड(HBSE) 12वीं की परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। स्टूडेंट्स यहां देख सकते हैं अपना परिणाम।नतीजे बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट  bseh.org.in पर देखे जा सकते हैं। इसके अलावा स्टूडेंट्स indiaresults.com पर भी अपना परिणाम देख सकते हैं।
विज्ञापन


12वीं परीक्षा परिणाम में एक बार फिर शानदार प्रदर्शन कर बेटों को पीछे छोड़ दिया। हरियाणा बोर्ड की ओर से घोषित 12वीं का परीक्षा परिणाम 63.84 रहा। हालांकि परिणाम में पिछले वर्ष की तुलना 0.66 फीसदी की गिरावट आई है। परिणाम में बेटियां इस बार भी छाई रही और 72.38 फीसदी बेटियां पास हुईं जबकि 57.10 फीसदी लड़के ही पास हो सके। सीनियर सेकेंडरी में इस बार दो लाख 22 हजार 388 परीक्षार्थी प्रविष्ट हुए, जिनमें से एक लाख 41 हजार 973 ही उत्तीर्ण हुए। 49163 बच्चों की कंपार्टमेंट आई। 31 हजार 252 परीक्षार्थी फेल हुए।
विज्ञापन


इस बार ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों ने शहरी बच्चों से बेहतर परिणाम दिया। ग्रामीण क्षेत्र के 64.75 फीसदी बच्चे पास हुए तो शहरी क्षेत्र के 62.04 फीसदी बच्चे पास हुआ। पिछली बार पिछड़ने के बाद इस बार प्राइवेट स्कूलों ने सरकारी स्कूलों से बेहतर परिणाम दिया। प्राइवेट स्कूलों के 64.06 फीसदी परीक्षार्थी और सरकारी स्कूलों के 63.62 फीसदी बच्चे पास हुए। स्वयंपाठी परीक्षार्थियों का परिणाम 47.44 फीसदी रहा है।  इस परीक्षा में 1,24,242 छात्र बैठे थे, जिनमें 70,936 पास हुए तथा 98,146 प्रविष्ट छात्राओं में से 71,037 पास हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


परीक्षा परिणाम की घोषणा बोर्ड अध्यक्ष डॉ. जगबीर सिंह एवं बोर्ड सचिव धीरेन्द्र खड़गटा ने संयुक्त रूप से की। इस बार लड़कियों ने लड़कों से 15.28 फीसदी ज्यादा पास प्रतिशत देकर बढ़त हासिल की है। डॉ. सिंह ने बताया कि परीक्षार्थी अपने परीक्षा परिणाम बोर्ड की वेबसाइट डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यूडॉटबीएसईएचडॉटओआरजीडॉटइन पर देख सकते हैं। यह परिणाम बोर्ड द्वारा तैयार करवाए गए मोबाइल एप पर भी देखा जा सकता है। इस एप को गूगल प्ले स्टोर में जाने के बाद डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यूडॉटइंडियारिजल्ट्सडॉटकॉम सर्च करके डाउनलोड किया जा सकता है।

सीनियर सेकेंडरी परीक्षा के स्वयंपाठी परीक्षार्थियों का परिणाम 47.44 प्रतिशत रहा है। इस परीक्षा में 19,076 परीक्षार्थी प्रविष्ठ हुए जिनमें से 9,049 पास हुए। बोर्ड सचिव श्री धीरेन्द्र खड़गटा, आईएएस ने बताया कि यह परिणाम आज 18 मई को शाम 5 बजे से संबंधित विद्यालयों/संस्थाओं द्वारा बोर्ड की वेबसाइट पर जाकर अपनी यूजर आईडी और पासवर्ड द्वारा लॉगिन करके डाउनलोड भी किया जा सकेगा। कोई विद्यालय अगर समय पर परिणाम प्राप्त नहीं करता है तो इसके लिए वह स्वयं जिम्मेवार होगा।

ऐसे देखें रिजल्ट

Chandigarh, Haryana Board 12th Result 2018 declared
online
- हरियाणा बोर्ड HBSE की ऑफिशियल वेबसाइट bseh.org.in पर जाएं।
- Haryana Board 12th Result 2018 के लिंक पर क्लिक करें।
- अपना रोल नंबर और मांगे गए जरूरी डिटेल्स भरकर सबमिट बटन पर क्लिक करें।
- अपना Haryana Board Result 2018 डाउनलोड करें और भविष्य के लिए उसका प्रिंट आउट रख लें।

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड 21 मई को 10वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम घोषित करेगा। बोर्ड अध्यक्ष डॉ. जगबीर सिंह ने बताया कि मैट्रिक का परीक्षा परिणाम तैयार किया जा रहा है और अंतिम चरण में है। 21 मई को परीक्षा परिणाम घोषित हो जाएगा।

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने शुक्रवार को सीनियर सेकेंडरी कंपार्टमेंट का परिणाम भी घोषित कर दिया। बोर्ड अध्यक्ष डॉ. जगबीर सिंह ने बताया कि 19076 परीक्षार्थियों ने रि-अपीयर की परीक्षा दी। इनमें 9010 बच्चे पास हुए। 9205 बच्चे फेल रहे। पास प्रतिशत 47.44  फीसदी रहा। इनमें 48.77 फीसदी लड़कियां और 46.80 फीसदी लड़के पास हुए। कला संकाय का परिणाम 42.06 फीसदी, विज्ञान 65.26 फीसदी और कॉमर्स संकाय का रिजल्ट 49.15 फीसदी रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Education News in Hindi related to careers and job vacancy news, exam results, exams notifications in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Education and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed