फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Career Plus ›   CBSE board 10th result 2018 will be declared today

CBSE 10th Result 2018: आज 4 बजे आएंगे 10वीं के नतीजे, इन 4 टिप्स की मदद से देखें रिजल्ट

Tue, 29 May 2018 01:15 PM IST
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 29 May 2018 01:15 PM IST
विज्ञापन
CBSE board 10th result 2018 will be declared today

सीबीएसई की कक्षा 10वीं की परीक्षा के नतीजे आज घोषित होंगे। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने सोमवार को इसकी घोषणा की थी। सीबीएसई के एक अधिकारी ने कहा कि परीक्षा के नतीजे आज शाम 4 बजे घोषित किए जाएंगे। 

विज्ञापन


सीबीएसई के 10 रीजन (दिल्ली, पंचकूला, इलाहाबाद, गुवाहाटी, पटना, भुवनेश्वर, अजमेर, देहरादून, तिरुवनंतपुरम व चेन्नई) के नतीजे शाम चार बजे घोषित होंगे।

प्रश्नपत्र लीक होने के कारण इस साल बोर्ड परीक्षा विवादों में घिर गई थी। लीक की सूचना कक्षा 10 के गणित के प्रश्नपत्र में दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा और झारखंड से आई थी। हालांकि छात्रों के हित को ध्यान में रखते हुए मानव संसाधन एवं विकास मंत्रालय ने दोबारा परीक्षा न करवाने का निर्णय लिया था। 
विज्ञापन


सतत एवं व्यापक मूल्यांकन (सीसीई) को रद्द कर बोर्ड परीक्षा करवाने के सीबीएसई के फैसले के बाद कक्षा 10 का बोर्ड परीक्षा देने वाला यह पहला बैच है। इस साल 16 लाख से अधिक छात्रों ने कक्षा 10 की परीक्षा दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

छात्र दोपहर बाद टेलीफोन, एसएमएस के जरिये रिजल्ट प्राप्त कर सकते हैं। दसवीं की परीक्षा में इस बार कुल 16 लाख 38 हजार 428 छात्र पंजीकृत हुए थे। 

ऐसे चेक करें रिजल्ट 

1. ऑफिशियल वेबसाइट cbse.nic.in या results.amarujala.com पर जाएं
2. CBSE 10th Result 2018 वाले लिंक पर क्लिक करें 
3. अपना रोल नंबर डालें
4. रिजल्ट को डाउनलोड कर लें और भविष्य में इस्तेमाल के लिए प्रिंट आउट ले लें

इन वेबसाइट पर जान सकेंगे परिणाम  

www.results.nic.in 
www.cbseresults.nic.in 
www.cbse.nic.in 
दिल्ली के छात्रों के लिए नंबर-24300699 
देश के अन्य हिस्सों के छात्रों के लिए-011-24300699 

एसएमएस के जरिये रिजल्ट 
रिजल्ट एसएमएस के जरिये भी प्राप्त किया जा सकेगा। इसके लिए छात्रों को अंग्रेजी में सीबीएसई उन्हें cbse10<रॉल नंबर><सेंटर नंबर> लिखकर 7738299899 पर भेजना होगा। 
IVRS के जरिए फोन नंबर 24300699 (दिल्ली के लिए) और 011–24300699 (दिल्ली से बाहर के लिए) के जरिए रिजल्ट देख सकते हैं। 

हेल्पलाइन दूर करेगी रिजल्ट का तनाव
सीबीएसई की ओर से छात्रों व परिजनों के लिए रिजल्ट का तनाव दूर करने के लिए विशेष हेल्पलाइन भी शुरू की गई है। पिछले दो वर्षों से बोर्ड हर साल परीक्षा परिणाम आने पर यह सुविधा देता रहा है। इसमें छात्रों को अगर कम नंबर आने या खराब परीक्षा परिणाम को लेकर कोई तनाव या परेशानी है तो वह हेल्पलाइन की मदद ले सकता है।

छात्र और परिजन नतीजे आने के बाद से लेकर रात 10 बजे तक हेल्पलाइन पर फोन कर परेशानी सुलझा सकते हैं। सुबह 8 बजे से रात 10 बजे तक हेल्पलाइन पर कॉल कर सकते हैं। हेल्पलाइन 9 जून तक चलेगी। छात्र या परिजन हेल्पलाइन के नंबर 1800118004 टोलफ्री पर कॉल कर सकते हैं। इसके अलावा 9837159564 पर भी कॉल कर सकते हैं। -डॉ. पूनम देवदत्त, काउंसलर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Education News in Hindi related to careers and job vacancy news, exam results, exams notifications in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Education and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed