फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Career Plus ›   CBSE 12th Result 2018 on phone through SMS

CBSE 12th Result 2018: फोन-एसएमएस के जरिए प्राप्त कर सकते हैं 12वीं के नतीजे

Sat, 26 May 2018 08:32 AM IST
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 26 May 2018 08:32 AM IST
विज्ञापन
CBSE 12th Result 2018 on phone through SMS
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड(सीबीएसई) दोपहर 12 बजे के बाद 12वीं के परिणाम की घोषणा करेगा। जानिए आप फोन-एसएमएस के जरिए नतीजे प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन


केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की 12वीं कक्षा के नतीजे आज घोषित होने जा रहे हैं। सीबीएसई के 10 रीजन (दिल्ली, पंचकूला, इलाहाबाद, गुवाहाटी, पटना, भुवनेश्वर, अजमेर, देहरादून, तिरुवनंतपुरम और चैन्नई) के नतीजे दोपहर 12 बजे के बाद घोषित होंगे।

छात्र दोपहर बाद फोन, एसएमएस के जरिये रिजल्ट प्राप्त कर सकते हैं। इस साल 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाओं में 11,86,306 छात्र पंजीकृत हुए थे। नतीजे www.bing.com से भी प्राप्त किए जा सकते हैं। इसके अलावा गूगल से भी प्राप्त कर सकते हैं। सीबीएसई ने वर्ष 2016 में डिजिटल मार्कशीट की सुविधा शुरू की थी। उसी तरह से यह इस बार भी मिलेगी।
विज्ञापन

CBSE 12th Result 2018 on phone through SMS
स्कूल इन वेबसाइट पर जान सकेंगे परिणाम
www.results.nic.in 
www.cbseresults.nic.in 
www.cbse.nic.in 

दिल्ली के छात्रों के लिए फोन नंबर - 011-24300699
देश के अन्य हिस्सों के छात्रों के लिए - 011-24300699
एसएमएस के जरिये रिजल्ट
cbse12 लिखकर 7738299899 पर भेजना होगा।

छात्र अमर उजाला की वेबसाइट results.amarujala.com पर जाकर अपना CBSE Board Result 2018 चेक कर सकते हैं। 

टेली काउंसलिंग से दूर किया जाएगा छात्रों का तनाव

CBSE 12th Result 2018 on phone through SMS
सीबीएसई परीक्षा
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड(सीबीएसई) शनिवार को 12वीं कक्षा के नतीजे जारी करने जा रहा है। नतीजों के बाद छात्रों को होने वाले तनाव को दूर करने के लिए शनिवार से ही बोर्ड काउंसलिंग भी शुरू करेगा। सीबीएसई केंद्रीयकृत टोल फ्री नंबर के जरिये काउंसलिंग की सुविधा छात्रों को 26 मई से 9 जून तक मिलेगी।

टोल फ्री नंबर की मदद से देश-विदेश के छात्र कहीं से भी किसी भी काउंसलर से संपर्क कर अपनी समस्याओं का समाधान पा सकते हैं। छात्र टोल फ्री नंबर 1800-11-8004 के जरिये हेल्पलाइन पर मौजूद विशेषज्ञों से परामर्श ले सकेंगे।

इस नंबर पर छात्रों के लिए सुबह आठ बजे से रात दस बजे तक निशुल्क काउंसलिंग की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। इस नंबर पर फोन ऑपरेटर बच्चों के सामान्य प्रश्नों के जवाब देंगे, जबकि काउंसलर छात्रों की मनोवैज्ञानिक समस्याओं का समाधान करेंगे।
विज्ञापन

CBSE 12th Result 2018 on phone through SMS
सीबीएसई परीक्षा
69 प्रिंसिपल, प्रशिक्षित काउंसलर व मनोवैज्ञानिक टेली काउंसलिंग पर उपलब्ध होंगे। इनमें से 49 भारत में व 20 काउंसलर व प्रिंसिपल नेपाल, जापान, सऊदी अरब, यूएई व कुवैत में हेल्पलाइन पर मौजूद रहेंगे। वहीं तनाव से लड़ने की तकनीक सीबीएसई की वेबसाइट www.cbse.nic.in से भी प्राप्त की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Education News in Hindi related to careers and job vacancy news, exam results, exams notifications in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Education and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed