CBSE 10th Result: आज शाम 4 बजे आएंगे नतीजे, ऐसे करें चेक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) आज शाम 4 बजे 10वीं के नतीजे जारी करेगा। 10वीं के स्टूडेंट्स उत्साह और टेंशन दोनों के साथ रिजल्ट के इंतजार में हैं। इससे पहले मानव संसाधन विकास (एचआरडी) मंत्रालय में स्कूली शिक्षा सचिव अनिल स्वरूप ने खुद ट्वीट कर तारीख का एलान किया है।
esults of CBSE Class 10 examinations for 2017-18 to be declared by 4 pm on 29th of May, 2018
— Anil Swarup (@swarup58) May 28, 2018
बता दें कि सीबीएसई ने इस साल 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं 5 मार्च से शुरू की थीं। इसी साल आठ साल बाद 10वीं के छात्रों को अनिवार्य रूप से बोर्ड परीक्षाओं में शामिल किया गया था। सीबीएसई के अनुसार, इस साल 16,38,428 विद्यार्थियों ने 10वीं की बोर्ड परीक्षा के लिए पंजीकरण कराया था।
ऐसे चेक करें रिजल्ट
1. ऑफिशियल वेबसाइट cbse.nic.in या results.amarujala.com पर जाएं
2. CBSE 10th Result 2018 वाले लिंक पर क्लिक करें
3. अपना रोल नंबर डालें
4. रिजल्ट को डाउनलोड कर लें और भविष्य में इस्तेमाल के लिए प्रिंट आउट ले लें
एसएमएस से, फोन से
स्टूडेंट्स एसएमएस के जरिए भी रिजल्ट देख सकते हैं। इसके लिए उन्हें cbse10<रॉल नंबर><सेंटर नंबर> लिखकर 7738299899 पर भेजना होगा।
IVRS के जरिए फोन नंबर 24300699 (दिल्ली के लिए) और 011–24300699 (दिल्ली से बाहर के लिए) के जरिए रिजल्ट देख सकते हैं।
कमेंट
कमेंट X