फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Career Plus ›   career option hardware to software

कैरियर ऑप्शन : हार्डवेयर से सॉफ्टवेयर तक

Wed, 01 Oct 2014 11:51 AM IST
एजुकेशन डेस्क
एजुकेशन डेस्क Updated Wed, 01 Oct 2014 11:51 AM IST
विज्ञापन
career option hardware to software
पिछले एक-डेढ़ दशक में आईटी सेक्टर में जबरदस्त विस्तार देखने को मिला है। जिस तरह कंप्यूटर पर मनुष्यों की निर्भरता बढ़ती जा रही है, उससे स्पष्ट है कि आनेवाले समय में आईटी प्रोफेशनल्स की मांग और बढ़ेगी। एजुकेशन, टूरिज्म, मेडिसिन, इंजीनियरिंग, स्पेस साइंस, एंटरटेंमेंट, कॉमर्स आदि जीवन से संबंधित चाहे जो भी क्षेत्र हो, आज इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी के दायरे में अवश्य ही आता है।
विज्ञापन


सॉफ्टवेयर हो या हार्डवेयर, अवसरों की न आज कोई कमी है और न ही भविष्य में होगी। तकनीक के अलावा साइबर लॉ, ई-कॉमर्स जैसे क्षेत्र भी हैं, जिसमें बड़ी संख्या में प्रोफेशनल्स की जरूरत पड़ती है। 10वीं पास से लेकर उच्च शिक्षा प्राप्त अभ्यर्थियों के लिए इस क्षेत्र में पर्याप्त मौके हैं। आप चाहें तो फुल टाइम कोर्स कर सकते हैं या विभिन्न शॉर्ट टर्म कोर्स की मदद से अपने कॅरियर की रूपरेखा तैयार कर सकते हैं।
विज्ञापन


हार्डवेयर/नेटवर्किंग : कंप्यूटर का ढांचा हार्डवेयर के तहत आता है, जिसके तहत कंप्यूटर के निर्माण से उसके मेन्टेनेंस तक की तमाम बातें आती हैं। जब कंप्यूटर एक उपकरण के रूप में होगा, तभी उसमें सॉफ्टवेयर का इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके अलावा आजकल कई कंप्यूटरों पर एक साथ काम होता है। ऐसे में नेटवर्किंग इंजीनियरों की मांग में भी बढ़ोतरी हुई है। 12वीं के बाद इससे संबंधित कोर्स के लिए आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


www.networkingcertifications.com से आप नेटवर्किंग कोर्सेज के बारे में विस्तार से जान सकते हैं।     
आईआईएचटी
www.iiht.com
जेटकिंग हार्डवेयर इंस्टीट्यूट, कई केंद्र
www.jetkinginfotrain.com
कंप्यूटर इंजीनियर : जेईई (मेंस व एडवांस्ड) तथा अन्य एंट्रेंस टेस्ट के माध्यम से बीटेक इन इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी/कंप्यूटर साइंस जैसे कोर्स में दाखिला मिल सकता है। आईटी सेक्टर में इस कोर्स को अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता है, जिसे करने के बाद न सिर्फ देश में, बल्कि विदेश में काम करने के मौके भी खूब मिलते हैं। साइंस स्ट्रीम (पीसीएम) से 12वीं उत्तीर्ण विद्यार्थी बीटेक (आईटी/कंप्यूटर साइंस) में दाखिले के लिए आवेदन कर सकते हैं।
आईआईटी मुंबई
www.iitb.ac.in
दिल्ली टेक्निकल यूनिवर्सिटी, दिल्ली
www.dce.edu
एमसीए : बीई अथवा बीटेक ही नहीं, आईटी सेक्टर में एमसीए के माध्यम से भी खुद को स्थापित किया जा सकता है। किसी भी संकाय के विद्यार्थी एमसीए कर सकते हैं, पर ग्रेजुएशन में कंप्यूटर साइंस, मैथमेटिक्स अथवा स्टैटिस्टिक्स की पढ़ाई जरूरी है। 12वीं के बाद बीसीए में भी दाखिला लिया जा सकता है।  
कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी, कुरुक्षेत्र
www.kuk.ac.in/  
जवाहर लाल नेहरू यूनिवर्सिटी, नई दिल्ली
www.jnu.ac.in
ऑफिस पैकेज : फाइलों का जमाना अब लद गया है और ऑफिस में कामकाज के लिए अब कंप्यूटर का प्रयोग बड़े पैमाने पर किया जाने लगा है। ऐसे में ऑफिस पैकेज से संबंधित कोर्स से जॉब मार्केट में आप अपनी मांग बढ़ा सकते हैं। 10वीं पास भी ऐसे कोर्स में एडमिशन ले सकते हैं। विंडोज, एमएस ऑफिस पैकेज, इंटरनेट ऑपरेशन आदि से संबंधित कोर्स करने के बाद डाटा एंट्री ऑपरेटर, डीटीपी ऑपरेटर आदि रूपों में आप अवसर पा सकते हैं।
एप्टेक, विभिन्न केंद्र
www..com
इग्नू, नई दिल्ली
www.ignou.ac.in
मल्टीमीडिया : कंप्यूटर गेमिंग से लेकर कार्टून फिल्म और विज्ञापनों तक आज मल्टीमीडिया के जानकारों की आज काफी मांग है। विभिन्न संस्थानों में इससे संबंधित लॉन्ग और शॉर्ट टर्म कोर्स उपलब्ध हैं। इसके तहत एनिमेशन, वेब डिजाइनिंग, ग्राफिक डिजाइनिंग आदि कई विषयों की पढ़ाई होती है।  
जामिया मिल्लिया इस्लामिया, नई दिल्ली
www.jmi.ac.in
एरिना मल्टीमीडिया, नई दिल्ली व अन्य केंद्र  
www.arena-multimedia.com
प्रोग्रामिंग लैंग्वेज : सॉफ्टवेयर आईटी सेक्टर का आधार है और प्रोग्रामिंग लैंग्वेज सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट का आधार है। इसके बिना किसी कंप्यूटर प्रोग्राम को मूर्त रूप नहीं दिया जा सकता। डॉट नेट, जावा, पीएचपी आदि विभिन्न प्रोग्रामिंग लैंग्वेजेज हैं। इनकी मदद से ही विभिन्न कार्यों के लिए अलग-अलग सॉफ्टवेयर का निर्माण किया जाता है।  
ड्यूकैट, कई केंद्र
www.ducatindia.com
एनआईआईटी, विभिन्न केंद्र
www.niit.com
कंप्यूटर एकाउंटेंसी : कॉमर्स और एकाउंट्स जैसे क्षेत्रों में भी अब समस्त काम कंप्यूटर की मदद से संचालित किए जाने लगे हैं। कंप्यूटर एकाउंटेंसी से संबंधित कोर्स इस क्षेत्र में जॉब दिलाने में मददगार है। टैली, बिजी आदि एकाउंटिंग सॉफ्टवेयर हैं, जिनके बारे में कोर्स के दौरान बताया जाता है। कोर्स के बाद बैंक, टैक्स एजेंसी, बैंक, इंश्योरेंस कंपनी आदि में मौके मिलते हैं। कॉमर्स बैकग्राउंड न होने पर भी इससे संबंधित पाठ्यक्रमों में दाखिला लिया जा सकता है।         

टेली एकेडमी, दिल्ली
www.tellyacademy.in
इंस्टीट्यूट्स ऑफ कंप्यूटर एंड फाइनेंस, दिल्ली  
www.icfe.in
ई-कॉमर्स : ऑनलाइन कारोबार से संबंधित कई छोटी-बड़ी कंपनियां आज पूरी रफ्तार से काम कर रही हैं, जहां ई-कॉमर्स के जानकारों की आज काफी मांग है। ई-कॉमर्स के तहत विभिन्न प्रोडक्ट्स/सर्विसेज की बिक्री वेबसाइट के माध्यम से की जाती है। जैसे-जैसे ऑनलाइन कारोबार में तेजी आ रही है, ई-शॉपिंग, ई-बैंकिंग, ई-बिजनेस, ई-टिकटिंग, ई-लर्निंग आदि के विशेषज्ञों के लिए अवसरों में भी इजाफा हो रहा है।

विभिन्न संस्थानों में इससे संबंधित सर्टिफिकेट और बैचलर कोर्स में दाखिला लिया जा सकता है।              

गुरु गोविंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी, दिल्ली
www.ipu.ac.in
डॉ. बी.आर. अंबेडकर यूनिवर्सिटी, आगरा
www.dbrau.ac.in
साइबर लॉ : साइबर लॉ का संबंध  डिजिटल वर्ल्ड से है, जिसके माध्यम से साइबर अपराध, जैसे क्रेडिट कार्ड फ्रॉड, ई-मेल हैकिंग, ऑनलाइन ब्लैकमेलिंग आदि पर नियंत्रण रखने में मदद मिलती है। विभिन्न आईटी कंपनियों, लॉ फर्म, फाइनेंशियल इंस्टीट्यूशन, साइबर लॉ इंस्टीट्यूट आदि में ऐसे प्रोफेशनल्स अवसर पाते हैं। लॉ और आईटी के तालमेल से साइबर लॉ के तहत कॅरियर को दिशा दी जा सकती है।
एशियन स्कूल ऑफ साइबर लॉ, पुणे
www.asianlaws.org
इग्नू, नई दिल्ली
www.ignou.ac.in
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Education News in Hindi related to careers and job vacancy news, exam results, exams notifications in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Education and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed