फोटोग्राफी में बनाएं करियर: शौक के साथ करें कमाई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तेजी से उभर प्रोफेशनों में फोटोग्राफी भी एक है। अगर आपको हमेशा कुछ न कुछ कैमरे में कैद करते रहने का शौक है और आप किसी भी चीज को देखने का अलग नजरिया रखते हैं तो आपके लिए फोटोग्राफी में करियर बनाना बेहतर विकल्प हो सकता है। पढ़ें फोटोग्राफी में करियर बनाने के लिए कुछ जरूरी बातें।
फोटोग्राफी में डिग्री:
वैसे तो फोटोग्राफी के लिए डिग्री और तकनीकी ज्ञान से ज्यादा नजरिया की जरूरत होती है लेकिन अगर आपको किसी संस्थान में नौकरी करनी है तो उसके लिए फोटोग्राफी में कोई डिग्री या डिप्लोमा होना जरूरी है। 12वीं के बाद फोटोग्राफी में कई संस्थान डिप्लोमा कराते हैं तो कुछ संस्थान स्नातक के बाद पोस्ट ग्रेजुएट कोर्सेस भी कराते हैं।
फोटोग्राफी की पढ़ाई करने से फायदा यह होगा कि आप फोटोग्राफी की बारीकियों और उसके तकनीकी पहलुओं का ज्ञान भी ले सकते हैं। किस परिस्थित में फोटो किस कोण से लेना चाहिए और उसमें कितनी शेड होना चाहिए आदि बारीकियां इस कोर्स के माध्यम से सिखाई जाती हैं।
फोटोग्राफी का कोर्स कराने वाले सरकारी संस्थान
फोटोग्राफी संस्थानः फोटोग्राफी के लिए प्राइवेट संस्थानों की भरमार है लेकिन कुछ सरकारी कॉलेज भी हैं जहां से फोटोग्राफी की पढ़ाई की जा कसती है। जैसे- कॉलेज ऑफ आर्ट्स, दिल्ली विश्वविद्यालय दिल्ली, सर जेजे स्कूल ऑफ अप्लाइड आर्ट, मुंबई, एजे किदवई मास कॉम्यूनिकेशन रिसर्च सेंटर, दिल्ली, उस्मानिया यूनिवर्सिटी हैदराबाद, मास कॉम्यूनिकेशन रिसर्च सेंटर, जामिया मिलिया इस्लामिया, दिल्ली। इन संस्थानों के बारे में ज्यादा जानकारी के लिए इंटरनेट पर सर्च करें।
फोटोग्राफी के लिए सामग्री
फोटोग्राफी में करियर बनाने के लिए पढ़ाई पूरी होने के बाद जरूरत है कि आप फोटोग्राफी से जुड़ी चीजें जैसे कैमरा, ट्राई पॉड आदि खरीद कर फोटोग्राफी की प्रक्टिस करें। इसके बाद जिस तरह के संस्थान में आप फोटोग्राफी करना चाहते हैं वैसे संस्थानों में अवसर की तलाश करें।
फोटोग्राफी करने का फायदा यह भी है कि अगर आपको कहीं नौकरी नहीं मिलती तो आप खुद काम भी शुरू कर सकते हैं। इसलिए आप, शादी-पार्टियों, बथडे, स्कूल कॉलेजों के फंक्शन आदि में फोटोग्राफी कर सकते हैं। हां इसलिए आपको एक लैपटॉप की भी जरूरत होगी जिसमें आप खींची गई तस्वीरों को तराश सकते हैं।
कमेंट
कमेंट X