एयर होस्टेस:ऊंचे आसमान में भरें उड़ान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टूरिज्म सेक्टर के विस्तार से एविएशन सेक्टर में भी ट्रेंड प्रोफेशनल्स की मांग बढ़ी है। इसी क्रम में एयर होस्टेस या केबिन क्रू भी आते हैं। देश-विदेश में हवाई यात्रा के दौरान यात्रियों की यात्रा को सुखद और सुरक्षित बनाने की जिम्मेदारी एयर होस्टेस की भी होती है।
पाठ्यक्रम का स्वरूप
विभिन्न संस्थानों में एयर होस्टेस से संबंधित कई तरह के कोर्स उपलब्ध हैं, जैसे एडवांस डिप्लोमा इन एयरलाइन केबिन क्रू एंड हॉस्पिटैलिटी, डिप्लोमा इन एयर होस्टेस एंड ग्राउंड हैंडलिंग, डिप्लोमा इन एयरलाइन केबिन क्रू आदि, जिनकी अवधि 3-4 महीने से 1 वर्ष तक की हो सकती है। कुछ शॉर्ट टर्म सर्टिफिकेट कोर्स भी हैं। आप अपनी इच्छानुसार किसी कोर्स का चयन कर सकते हैं।
कोर्स की रूपरेखा
एयर होस्टेस के ट्रेनिंग प्रोगाम के तहत तकनीकी बातों की जानकारी विस्तार से दी जाती है। इसके अलावा अन्य नियमों के बारे में भी बताया जाता है। व्यवहार हो या लुक, इस क्षेत्र में बेहतर पर्सनैलिटी की काफी अहमियत है। ऐसे में कोर्स के दौरान पर्सनैलिटी डेवलपमेंट के टिप्स भी दिए जाते हैं।
योग्यता
किसी भी संकाय से 12वीं उत्तीर्ण या ग्रेजुएट अभ्यर्थी एयर होस्टेस से संबंधित पाठ्यक्रमों के लिए आवेदन कर सकते हैं। अपनी भाषा के ज्ञान के अलावा अंग्रेजी की जानकारी भी जरूरी है। विदेशी भाषा की जानकारी अतिरिक्त योग्यता मानी जाती है। अभ्यर्थियों का कद कम-से-कम 157.5 सेमी. होना चाहिए और आयु 25 वर्ष से कम होनी चाहिए। वजन का कद के अनुपात में होना जरूरी है, जबकि आंखों की रोशनी 6/6 होनी चाहिए। अविवाहित होना भी शर्त है।
यहां मिलेंगे अवसर
अवसर कहां-कहां
बेहतर जॉब प्राप्त करने के लिए विभिन्न एयरलाइंस, जैसे इंडियन एयरलाइंस, जेट एयरवेज, इंडिगो, स्पाइस जेट आदि से संबंधित रिक्तियों पर नजर रखें। अक्सर एयरलाइंस द्वारा इसके लिए लिखित परीक्षा का भी आयोजन किया जाता है। यह वैकल्पिक होता है। इसके अलावा ग्रुप डिस्कशन और इंटरव्यू के आधार पर भी चयन किया जाता है। अंतिम चयन के बाद एयरलाइंस द्वारा भी कुछ महीनों की ट्रेनिंग दी जाती है। इस तरह संपूर्ण प्रशिक्षण के पश्चार ही एयर होस्टेस को पहली फ्लाइट का अवसर मिल पाता है।
आमदनी पर नजर
एविएशन सेक्टर में आमदनी किसी भी अन्य सेक्टर के मुकाबले बेहतर है। इसका लाभ एयर होस्टेस जैसे जॉब में भी मिलता है। जैसे-जैसे आपका अनुभव और व्यावहारिक ज्ञान बढ़ता जाता है, आपके वेतन में इजाफा होता है और पदोन्नति भी होती जाती है। सैलरी का निर्धारण एयरलाइंस के स्वरूप पर भी निर्भर करता है।
इन संस्थानों से ले सकते हैं ट्रेनिंग
www.airhostesstraininginstitute.com
एवलन एकेडमी, विभिन्न केंद्र
www.avalonacademy.in
सृष्टि एविएशन, हैदराबाद
www.sristysaviation.com
यूनिवर्सल एयर होस्टेस एकेडमी, चेन्नई www.uniaviation.com
फ्रैंकफिन्न इंस्टीट्यूट ऑफ एयर होस्टेस ट्रेनिंग, कई केंद्र
www.frankfinn.com
कमेंट
कमेंट X