फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Career Plus ›   career guide for cyber security expert and courses

बनें साइबर सिक्यूरिटी एक्सपर्ट, होगी पैसों की बारिश

Mon, 18 Apr 2016 02:25 PM IST
अलखराम सिंह/अमर उजाला, दिल्ली
अलखराम सिंह/अमर उजाला, दिल्ली Updated Mon, 18 Apr 2016 02:25 PM IST
विज्ञापन
career guide for cyber security expert and courses

जिस तरह से इंटरनेट का उपयोग बढ़ा है और दुनिया डिजिटल होती जा रही वैसे साइबर अपराधों में भी भारी इजाफा हुआ है। इंटरनेट पर काम करने वालों, सुरक्षा संस्‍थानों और निजी कंपनियों के सामने आज सबसे बड़ी चुनौती है हैकिंग से बचने की।

विज्ञापन


कंपियां अपने डाटा और इंटरनेट प्रोडक्ट्स को सुरक्षित बनाने के लिए कुछ भी करने को तैयार हैं। यही वजह है कि साइबर सिक्यूरिटी से जुड़े प्रोफेनल्स की मांग पूरी दुनिया में तेजी से बढ़ी है। एक रिपोर्ट के ‌अनुसार 2014 से 2024 तक साइबर एक्सपर्ट की नौकरियों में 36 फीसदी तक बढ़ोत्तरी होगी। इनकी सैलरी भी सभी संस्‍थानों में बाकी कर्मचारियों से ज्यादा होती है।
विज्ञापन


साइबर सिक्यूरिटी में कोर्स करने के बाद और आप निजी या सरकारी संस्‍थानों के लिए काम कर सकते हैं। या अपना खुद का काम भी शुरू कर सकते हैं। आगे पढ़ें साइबर सिक्यूरिटी एक्सपर्ट बनने के लिए जरूरी कोर्स और योग्यता।

विज्ञापन
विज्ञापन

शैक्षिक योग्यता और संस्‍थान

career guide for cyber security expert and courses

साइबर सिक्यूरिटी में कई संस्‍थान 10 + 2 लेवल के सर्टिफिकेट, डिप्लोमा और स्नातक लेवल डिग्री कोर्स कराते हैं। लेकिन इसके लिए सबसे जरूरी चीज कैम्प्यूटर में दक्षता हासिल होना। साइबर सिक्यूरिटी में कई संस्‍थान स्नातक कराते हैं।

साइबर सिक्यूरिटी के क्षेत्र में उन लोगों को ही ऊंचाई तक जाने का मौका मिलता है जो कम्यूटर साइंस में डिग्री लेने के बाद साइबर सिक्यूरिटी का कोर्स करते हैं। इसके लिए ‌पहले किसी भी संस्‍थान से कंम्‍प्यूटर साइंस में बीटेक या बीएससी करें और फिर इसके बाद साइबर सिक्यूरिटी में किसी अच्छे संस्‍थान से पीजी डिप्लोमा या मास्टर डिग्री हासिल करें।

साइबर सिक्यूरिटी की पढ़ाई करने के बाद आपको किसी भी आईटी कंपनी या सुरक्षा संस्थान में आराम से नौकरी मिल सकती है। इस फील्ड में नौकरियों कमी नहीं है और न ही पैसे की।

साइबर सिक्यूरिटी से जुड़े कोर्स कराने वाले सरकारी संस्‍थानों का नाम तो पता नहीं चल पाया लेकिन कुछ निजी संस्‍थानों के नाम यहां दिए जा रहे हैं जो साइबर सिक्यूरिटी में कोर्स कराते हैं।

1- एशियन स्कूल ऑफ साइबर लॉ, पुणे, महाराष्ट्र

2- इंटर नेशनल कॉलेज फॉर सिक्यूरिटी स्टडीज, गुरुग्राम (गुड़गांव) हरियाणा

3- बर्धमान साइबर रिसर्च एंड ट्रैनिंग स्टडीज, बर्धमान, पश्चिम बंगाल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Education News in Hindi related to careers and job vacancy news, exam results, exams notifications in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Education and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed