{"_id":"5b1790054f1c1bf16e8b667f","slug":"bihar-board-12th-result-2018-bseb-12th-result-will-be-declare-soon","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Bihar Board 12th Result 2018: 'इस साल आएंगे बेहतर नतीजे, टॉपर्स पर नहीं उठेंगे सवाल'","category":{"title":"Career Plus","title_hn":"करियर प्लस","slug":"career-plus"}}
Bihar Board 12th Result 2018: 'इस साल आएंगे बेहतर नतीजे, टॉपर्स पर नहीं उठेंगे सवाल'
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Updated Wed, 06 Jun 2018 01:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Bihar Board 12th Result 2018 - बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) के 12वीं के रिजल्ट का काउंटडाउन शुरू हो गया है। कुछ ही देर बाद 12वीं का रिजल्ट जारी होगा। नतीजे आधिकारिक वेबसाइट biharboard.ac.in पर घोषित किए जाएंगे। बोर्ड के अधिकारियों ने इस बात की पुष्टि की है। करीब 12 लाख छात्र बेसब्री से अपने परीक्षा परिणाम का इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन
यदि साइट ठीक से काम नहीं कर रही हो तो छात्र बिहार इंटरमीडिएट के परिणाम इन वेबसाइटों पर भी bihar.indiaresults.com या examresults.net देख सकते हैं। इसके अलावा छात्र अमर उजाला की वेबसाइट results.amarujala.com पर लॉग इन कर अपना रिजल्ट देख सकते हैं।
विज्ञापन
राज्य सरकार इस वर्ष 12वीं कक्षा में टॉप 5 रैंक लाने वाले को हर महीने 1500 रूपए का इजाफा देगी, स्टूडेंट्स को इजाफा उनके कोर्स के टाइम पीरियड के हिसाब से दिया जायेगा।
विज्ञापन
बिहार के शिक्षा मंत्री कृष्णनंदन वर्मा ने एक निजी चैनल को बताया कि, इस साल इंटर के बेहतर नतीजे आएंगे। पिछले साल की तुलना में इस साल पास परसेंटेज में भी इजाफा होगा। उन्होंने कहा कि छात्रों ने मेहनत से परीक्षा दी है, लिहाजा मार्क्स बेहतर आने की पूरी उम्मीद है।
शिक्षा मंत्री ने कहा कि इस बार टॉपर्स को लेकर किसी तरह के सवाल नहीं उठेंगे। छात्रों को प्रोटेस्ट करने मौका नहीं मिलेगा। बोर्ड ने हर बिंदू पर जांच कर रिजल्ट तैयार किया है।
शिक्षा मंत्री कृष्णनंदन वर्मा जारी करेंगे रिजल्ट
बता दें कि बीते वर्ष के रिजल्ट में काफी गिरावट देखी गई थी। इंटर साइंस में महज 30.11 प्रतिशत छात्र-छात्राएं पास हो पाए थे, आर्ट्स में 37.13 प्रतिशत और कॉमर्स में 73.76 प्रतिशत बच्चों को सफलता मिली थी।
शिक्षा मंत्री कृष्णनंदन वर्मा आज शाम 4 बजे बीएसईबी ऑफिस में रिजल्ट जारी करेंगे। इस मौके पर बीएसईबी अध्यक्ष आनंद किशोर और सचिव अनूप सिन्हा भी मौजूद रहेंगे। मालूम हो कि इस साल इंटर बोर्ड में लगभग 12 लाख परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी है। किसी गड़बड़ी को रोकने के लिए रिजल्ट से पहले टॉप 100 का बोर्ड ने फिजिकल वेरिफिकेशन कराया गया है।
इन आसान तरीकों से देख सकते हैं अपना रिजल्ट-
स्टेप 1: निचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें
BSEB Intermediate Result 2018
स्टेप 2: रौल नंबर दर्ज करें।
स्टेप 3: सबमिट ऑप्शन पर क्लिक करें।
स्टेप 4: आपका परिणाण आपके कंप्यूटर स्क्रीन पर आ जाएगा, भविष्य के संदर्भ के लिए आप डाउनलोड कर प्रिंट निकाल लें।
शिक्षा मंत्री कृष्णनंदन वर्मा आज शाम 4 बजे बीएसईबी ऑफिस में रिजल्ट जारी करेंगे। इस मौके पर बीएसईबी अध्यक्ष आनंद किशोर और सचिव अनूप सिन्हा भी मौजूद रहेंगे। मालूम हो कि इस साल इंटर बोर्ड में लगभग 12 लाख परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी है। किसी गड़बड़ी को रोकने के लिए रिजल्ट से पहले टॉप 100 का बोर्ड ने फिजिकल वेरिफिकेशन कराया गया है।
इन आसान तरीकों से देख सकते हैं अपना रिजल्ट-
स्टेप 1: निचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें
BSEB Intermediate Result 2018
स्टेप 2: रौल नंबर दर्ज करें।
स्टेप 3: सबमिट ऑप्शन पर क्लिक करें।
स्टेप 4: आपका परिणाण आपके कंप्यूटर स्क्रीन पर आ जाएगा, भविष्य के संदर्भ के लिए आप डाउनलोड कर प्रिंट निकाल लें।
कमेंट
कमेंट X