Bihar Board 10th Result: जारी हुए नतीजे, इन 4 तरीकों से चेक कर सकते हैं रिजल्ट
10वीं की परीक्षा में इस साल 17 लाख 70 हजार 42 परीक्षार्थियों ने फॉर्म भरा था। इसमें 8 लाख 91 हजार 243 छात्र और 8 लाख 78 हजार 794 छात्राएं शामिल थीं। इस साल कुल 1,426 केंद्रों पर परीक्षा हुई। साल 2017 में रिजल्ट 22 जून को जारी हुआ था।
बता दें कि पहले यह नतीजे 20 जून को आ रहे थे लेकिन बाद में रिजल्ट की तारीख आगे बढ़ा दी गई थी। बिहार बोर्ड की परीक्षा को आयोजित कराने के लिए राज्य भर में 1426 केंद्र बनाए गए थे। बिहार बोर्ड 10वीं की परीक्षाओं का आयोजन बीएसईबी (BSEB) ने 21 फरवरी से 28 फरवरी के बीच कराया था।
ऐसे चेक करें अपना रिजल्ट:
1: बिहार बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट www.biharboard.ac.in पर जाएं।
2: Class 10 Results लिंक पर क्लिक करें।
3 : अपना रोल नंबर डालें।
4: सबमिट बटन पर क्लिक करने के बाद अपना रिजल्ट देखें।
कमेंट
कमेंट X