फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Career Plus ›   Annual Quiz competition in Invertis University

’’इन्वर्टिस में वार्षिक क्विज प्रतियोगिता क्विजोमेनिया का आयोजन हुआ’’

Wed, 07 Dec 2016 12:05 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 07 Dec 2016 12:05 PM IST
विज्ञापन
Annual Quiz competition in Invertis University

इन्वर्टिस विश्वविद्यालय में वार्षिक क्विज प्रतियोगिता ’’क्विजोमेनिया, इंटर स्कूल क्विज प्रतियोगिता -2016’’ का आयोजन हुआ। इस प्रतियोगिता में 12वीं कक्षा में पढ़ रहे छात्रों ने भाग लिया । यह प्रतियोगिता विभिन्न चरणों में आयोजित की गई।

विज्ञापन


प्रारंभिक चरण में सभी टीमों के बीच प्रतिस्पर्धा हुई जिसमें 32 टीमें सेमी-फाइनल के लिए चुनी गईं और वही 32 टीमों में ग्रांड फिनाले में पहुंचने के लिए प्रतिस्पर्धा हुई। ग्रांड -फिनाले में कुल आठ टीमें आमने सामने थीं।
विज्ञापन


चांसलर डॉ. उमेश गौतम के अनुसार, "हमारे स्कूलों में पढ़ रहे प्रतिभाशाली छात्रों को, प्रेरित करने एवं उन्हें आगे बढ़ने का अवसर प्रदान करने की आवश्यकता है। दूर-दराज के शहरों के छात्र बाहर आकर अपने जैसे दूसरे छात्रों के संपर्क में आते है, इससे उनके सीखने की क्षमता का विकास होता है और उनके आत्मविश्वास में भी बढ़ोत्तरी होती है। क्विजोमेनिया के माध्यम से इन्वर्टिस प्रत्येक वर्ष इन प्रतिभाशाली छात्रों को जीतने और आगे बढ़ने का मंच प्रदान करता है।"
विज्ञापन
विज्ञापन

 
क्विजोमेनिया के संयोजक रवि देवल ने मीडिया को बताया, "इस प्रतियोगिता में विभिन्न प्रदेशों से 150 से ज्यादा टीमों ने भाग लिया। दो दिन तक चली इस प्रतियोगिता में बाहर से आने वाले प्रतिभागियों सहित 5000 दर्शकों ने भाग लिया। उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों से आने वाली टीमों एवं उनके टीम मैनेजर की यात्रा एवं ठहरने की सुविधाएं इन्वर्टिस ने उपलब्ध कराई, इसके पीछे हमारा उद्देश्य प्रतिभाशाली छात्रों को आगे बढ़ाना एवं उनका अन्य छात्रों के साथ संपर्क बढ़ाना है।"

Annual Quiz competition in Invertis University

वाइस चांसलर प्रो. जगदीश राय ने कहा कि प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता छात्रों को सभी क्षेत्रों में खुद को तैयार करने में मदद करती है। छात्रों का मनोबल बढ़ाने हेतु इन्वर्टिस पुरस्कार स्वरूप प्रथम पुरस्कार विजेता को रू 51,000, द्वितीय पुरस्कार विजेता को रू 31,000, तृतीय पुरस्कार विजेता को रू 21,000 दिया गया।

क्विजोमेनिया के सह-संयोजक तरूण गुप्ता ने सभी टीमों को शुभकामनाएं दीं और बताया कि बरेली के जय नरायण, विद्याभवन, बिशप मंडल इंटर कॉलेज, एस.आर इंटरनेशनल, आर्मी पब्लिक स्कूल, सेक्रड हार्ट्स सीनियर सेकेन्डरी स्कूल, कस्तूरबा गर्ल्स इंटर कॉलेज, मनस्थली कान्वेंट स्कूल, मदनलाल इंटर कॉलेज, आल्मामेटर कॉलेज आदि विद्यालयों से छात्र इस प्रतियोगिता में प्रतिभागी के तौर पर सामने आए। इसके साथ ही अन्य शहरों के प्रमुख विद्यालय जैसे नैनीताल से, मोहनलाल सहबालिका विद्या मंदिर इंटर कॉलेज एवं पिथौरागढ़ से मल्लिकार्जुन स्कूल ने भी इस प्रतियोगिता में भाग लिया।

प्रो वाइस चांसलर , डॉ. वाई.डी.एस. आर्या ने मीडिया को बताया कि उत्तर प्रदेश के विभिन्न जगहों - नवाबगंज, बीसलपुर, बिसौली, फरीदपुर, काशीपुर, पीलीभीत, खटीमा, अमरोहा, वाराणसी , मुरादाबाद, मेरठ , बदायुं ,हलद्वानी, मिलक, लखीमपुर, पलिया, फरूखाबाद आदि के अलावा बिहार और उत्तराखंड आदि राज्यों के प्रतिभागियों ने भी क्विजोमेनिया में भाग लिया।
 
आने वाले स्कूलों के छात्रों के लिए इस प्रतियोगिता के दौरान पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग के अंतिम वर्ष के छात्रों द्वारा ’’फोटोग्राफी प्रदर्शनी’’ का आयोजन किया गया। जिसमें छात्रों द्वारा खीचीं गई दिलचस्प तस्वीरें प्रदर्शित की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Education News in Hindi related to careers and job vacancy news, exam results, exams notifications in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Education and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed