AIBE 20 Final Answer Key: एआईबीई 20 की अंतिम उत्तरकुंजी हुई जारी, सभी सेट से पांच प्रश्न लिए वापस
AIBE 20 Final Answer Key Out: बार काउंसिल ऑफ इंडिया ने एआईबीई 20 परीक्षा की फाइनल आंसर की जारी कर दी है। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार अब आधिकारिक वेबसाइट से आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
allindiabarexamination.com पर जाकर फाइनल आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं।
AIBE 20 परीक्षा का आयोजन 30 नवंबर 2025 को किया गया था। फाइनल आंसर की के अनुसार, सभी सेट कोड A, B, C और D से कुल 5 प्रश्नों को वापस (Withdraw) ले लिया गया है। इन प्रश्नों के लिए किसी भी उम्मीदवार को नुकसान नहीं होगा और मूल्यांकन फाइनल आंसर की के आधार पर किया जाएगा।
जानें मार्किंग स्कीम और पासिंग क्राइटेरिया
AIBE 20 परीक्षा की मार्किंग स्कीम के तहत गलत उत्तर देने पर उम्मीदवारों की नेगेटिव मार्किंग की जाएगी। उम्मीदवारों द्वारा दर्ज कराई गई सभी आपत्तियों की जांच विषय विशेषज्ञों (Subject Experts) द्वारा की गई, जिसके बाद उनकी राय के आधार पर फाइनल आंसर की तैयार की गई है। इसी फाइनल आंसर की के अनुसार परीक्षा का रिजल्ट जारी किया जाएगा।
परीक्षा पास करने के लिए जनरल और ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों को न्यूनतम 45 प्रतिशत अंक प्राप्त करना अनिवार्य है। वहीं, एससी और एसटी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए पास होने की न्यूनतम सीमा 40 प्रतिशत अंक तय की गई है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अपने स्कोर का आकलन इसी पासिंग क्राइटेरिया के अनुसार करें।
AIBE 20 Final Answer Key 2025: ऐसे डाउनलोड करें उत्तरकुंजी
AIBE 20 परीक्षा 2025 की फाइनल आंसर की चेक और डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं:- AIBE 20 परीक्षा 2025 की फाइनल आंसर की चेक और डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं:
- सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट allindiabarexamination.com पर जाएं।
- होम पेज पर उपलब्ध AIBE 20 Final Answer Key 2025 के लिंक पर क्लिक करें।
- क्लिक करते ही आपकी स्क्रीन पर फाइनल आंसर की की PDF फाइल खुल जाएगी।
- अब अपने प्रश्न पत्र के अनुसार सेट कोड A, B, C या D चुनें।
- पीडीएफ फाइल में दिए गए उत्तरों को ध्यान से चेक करें।
कमेंट
कमेंट X