फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Admission 2018 in Jamia Millia University starts, launched the portal to track PhD thesis

Admission 2018: जामिया में दाखिले के लिए आवेदन शुरू, PhD थीसिस को ट्रैक करने के लिए पोर्टल लॉन्च

Sat, 03 Feb 2018 03:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Updated Sat, 03 Feb 2018 03:23 AM IST
विज्ञापन
Admission 2018 in Jamia Millia University starts, launched the portal to track PhD thesis
Admission 2018: Jamia Milia Islamia University

जामिया मिल्लिया इस्लामिया ने सत्र 2018-19 में सभी कोर्सेज में दाखिले के लिए प्रक्रिया शुरू कर दी है। विश्वविद्यालय की अधिकारिक वेबसाइट www.jmi.ac.in के माध्यम से आवेदन किया जा सकता है। आवेदन की अंतिम तिथि 7 मार्च है। वहीं, जामिया ने छात्रों की पीएचडी थीसिस की प्रगति को ट्रैक करने के लिए नई व्यवस्था भी शुरू की है। अब विवि के पीएचडी स्कॉलर और सुपरवाइजर थीसिस की प्रगति को ऑनलाइन ट्रैक कर सकेंगे। इसके लिए स्कॉलर को विश्वविद्यालय नहीं आना होगा। 

विज्ञापन


सभी कोर्स में 7 मार्च तक कर सकते हैं ऑनलाइन आवेदन

जामिया प्रशासन ने ऑनलाइन पीएचडी पोर्टल लॉन्च किया है। कुलपति प्रो. तलत अहमद ने शुक्रवार को पोर्टल की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि इससे विश्वविद्यालय को डिजिटल और पेपरलेस बनाने का मिशन पूरा होगा। इससे न केवल पारदर्शिता आएगी बल्कि छात्रों के समय की भी बचत होगी। उन्होंने फैकल्टी डीन को विषयानुसार प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करने को कहा है जिससे कि पोर्टल का उपयोग करने में आसानी हो। 
विज्ञापन


पीएचडी छात्र के थीसिस जमा कराने के बाद परीक्षा विभाग की ओर से एक एक्टिवेशन कोड व पासवर्ड जारी किया जाएगा। इससे वह पोर्टल पर लॉग इन कर सकेंगे। लॉग इन के बाद स्कॉलर को पोर्टल पर फॉर्म व दस्तावेज अपलोड करने होंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस प्रक्रिया के बाद छात्र व सुपरवाइजर थीसिस मूल्यांकन की स्थिति को चेक कर सकेंगे। साथ ही यह भी चेक किया जा सकेगा कि बाहरी परीक्षक ने विवि को रिपोर्ट भेजी है या नहीं। इस अवसर पर परीक्षा नियंत्रक डा. ए.ए.ए फैजी और सहायक परीक्षा नियंत्रक डॉ अहतेशामुल हक भी उपस्थित थे। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Education News in Hindi related to careers and job vacancy news, exam results, exams notifications in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Education and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed