CA Exam 2021: दिसंबर में होगी परीक्षाएं, 11 अक्तूबर से फिर से शुरू होंगे आवेदन, यहां पढ़िए डिटेल्स
CA Exam 2021: इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया आईसीएआई सीए दिसंबर परीक्षा 2021 के लिए पंजीकरण प्रक्रिया को फिर से खोलेगा। सभी पाठ्यक्रमों के लिए पंजीकरण लिंक 11 अक्तूबर को सक्रिय हो जाएगा। उम्मीदवार जो परीक्षा के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे आईसीएआई की आधिकारिक साइट icai.org के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चार्टर्ड एकाउंटेंट्स (सीए) की परीक्षा अब विभिन्न पाठ्यक्रमों के लिए दिसंबर के महीने में आयोजित की जाएगी। इस बात की जानकारी देते हुए इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (आईसीएआई) ने बताया कि वह इन दिसंबर परीक्षाओं के लिए फिर से आवेदन की प्रक्रिया शुरू करेंगे। जिन अभ्यर्थियों ने अभी तक आवेदन नहीं किया है, वे आईसीएआई की आधिकारिक वेबसाइट icai.org पर जाकर 11 अक्तूबर, 2021 से ऐसा कर सकते हैं।
दिसंबर राउंड के लिए सीए परीक्षा 2021 फाइनल, इंटरमीडिएट, इंटरमीडिएट (आईपीसी), फाउंडेशन और पोस्ट क्वालिफिकेशन कोर्स के लिए आयोजित की जाएगी। इस पोस्ट क्वालिफिकेशन कोर्सेस (जैसा कि आधिकारिक नोटिस में उल्लेख किया गया है) में इंश्योरेंस एंड रिस्क मैनेजमेंट (आईआर) टेक्नीकल एग्जामिनेशन, इंटरनेशनल टेक्सेशन - असेस्मेंट टेस्ट (आईएनटीटी-एटी) और इंटरनेशनल ट्रेड लॉस एंड वर्ल्ड ट्रेड ऑर्गेनाइजेशन (आईटीएल और डब्ल्यूटीओ) भी शामिल हैं।
उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए कि दिसंबर परीक्षा के लिए पंजीकरण केवल दो दिनों के लिए खोले जाएंगे। इस दौरान आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को विलंब शुल्क भी देना होगा। महत्वपूर्ण विवरण के लिए नीचे देखें।
सीए परीक्षा 2021: दिसंबर परीक्षा के पंजीकरण के लिए महत्वपूर्ण तिथियां
| घटना का नाम | दिनांक |
| दिसंबर परीक्षा के लिए पंजीकरण इस तारीख से होंगे शुरू | 11 अक्तूबर, 2021 |
| आवेदन की अंतिम तिथि | 12 अक्तूबर 2021 को रात 11:59 बजे तक |
| सीए दिसंबर परीक्षा 2021 की तारीख | 5 से 20 दिसंबर 2021 |
उम्मीदवारों को सूचित किया जाता है कि आईसीएआई ने 7 अक्तूबर, 2021 को इस निर्णय की घोषणा की। आधिकारिक नोटिस यहां दिए गए सीधी लिंक पर क्लिक करके चेक किया जा सकता है।
क्यों लिया गया यह निर्णय?
यह निर्णय मौजूदा कोविड-19 स्थिति को देखते हुए और छात्रों के कल्याण को ध्यान में रखते हुए छात्रों की कठिनाईयों को कम करने के लिए लिया गया है। आधिकारिक नोटिस के अनुसार, छात्र ध्यान दें कि दिसंबर 2021 की परीक्षा के लिए आवेदन करने का यह अंतिम अवसर है, आने वाले समय में ऐसा कोई अवसर नहीं दिया जाएगा। चार्टर्ड अकाउंटेंट दिसंबर परीक्षा कार्यक्रम अगस्त में जारी किया गया था। परीक्षा 5 दिसंबर से शुरू होगी और 20 दिसंबर 2021 को समाप्त होगी। प्रवेश पत्र संस्थान द्वारा नियत समय पर जारी कर दिए जाएंगे।
कमेंट
कमेंट X