BSTC Rajasthan pre-DElEd: बीएसटीसी राजस्थान प्री-डीएलएड परीक्षा में किसने मारी बाजी, ये रही टॉपर्स की लिस्ट
BSTC Rajasthan pre-DElEd Result: ऑफिस ऑफ कॉर्डिनेटर राजस्थान ने बीएसटीसी प्री-डीएलएड परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। नीचे रिजल्ट चेक करने का तरीका और इस बार के टॉपर्स के बारे में भी बताया गया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
BSTC Rajasthan pre-DElEd Result 2023: समन्वयक कार्यालय, राजस्थान ने बीएसटीसी प्री-डीएलएड परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। जो भी उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अब आधिकारिक वेबसाइट, panjiakpredeled.in पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं।
उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर और अपने लॉगिन क्रेडेंशियल का उपयोग करके अपना रिजल्ट देख सकते हैं। डीएलएड प्रवेश परीक्षा 28 अगस्त को दोपहर 2 बजे से एक ही पाली में आयोजित की गई थी। परीक्षा में 200 बहुविकल्पीय प्रश्न थे और कुल 600 अंक थे।
ये रहे टॉपर्स
- सामान्य वर्ग में भीलवाड़ा की रहने वाली संतरा जाट ने 600 में से 525 अंक प्राप्त कर पहला स्थान प्राप्त किया। टोंक के विनोद दूसरे नंबर पर रहे और नागौर के रामनारायण तीसरे स्थान पर रहे।
- संस्कृत में हिमांशी जैन ने 600 में से 489 मार्क्स हासिल किए और टॉपर रहीं। संस्कृत में दूसरे स्थान पर टोंक के रहने वाले सत्यनारायण जांगिड रहे, वहीं तीसरे स्थान पर दो उम्मीदवार- बूंदी के गिरध कुमार चिथौड़ा और भीलवाड़ा से प्रतिमा खटीक रहे।
ऐसे चेक करें राजस्थान डीएलएड प्रवेश परीक्षा परिणाम
- परीक्षा वेबसाइट panjiakpredeled.in पर जाएं।
- होम पेज पर प्रदर्शित परिणाम लिंक खोलें।
- अपने क्रेडेंशियल दर्ज करें और लॉगिन करें।
- अपना परिणाम चेक और डाउनलोड करें।
कमेंट
कमेंट X