फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   BSEH September 2025 Exam Results out at bseh.org.in; Direct link here to download

Haryana Board: हरियाणा बोर्ड ने जारी किए 10वीं-12वीं की सितंबर 2025 की परीक्षाओं के नतीजे; ऐसे करें चेक

Tue, 04 Nov 2025 03:51 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Tue, 04 Nov 2025 03:51 PM IST
सार

BSEH September 2025 Result: हरियाणा बोर्ड ने 10वीं और 12वीं की सितंबर 2025 की परीक्षाओं के नतीजे घोषित कर दिए हैं। रिणाम माध्यमिक ओपन स्कूल परीक्षा के सीटीपी, ओसीटीपी, री-अपीयर, आंशिक सुधार, अतिरिक्त श्रेणी, मर्सी चांस के अंतर्गत छात्रों के लिए प्रकाशित किए गए हैं।
 

विज्ञापन
BSEH September 2025 Exam Results out at bseh.org.in; Direct link here to download
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Haryana Board Result: हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने कक्षा 10वीं और 12वीं की सितंबर 2025 की परीक्षा के नतीजे घोषित कर दिए हैं। जो भी छात्र सितंबर 2025 में आयोजित सीटीपी/ओसीटीपी/री-अपीयर/आंशिक श्रेणी/मर्सी चांस परीक्षाओं में शामिल हुए थे, वे अब बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in पर जाकर अपना परिणाम देख सकते हैं।

विज्ञापन


ये परिणाम माध्यमिक ओपन स्कूल परीक्षा के सीटीपी, ओसीटीपी, री-अपीयर, आंशिक सुधार, अतिरिक्त श्रेणी, मर्सी चांस के अंतर्गत छात्रों के लिए प्रकाशित किए गए हैं। 
विज्ञापन


कक्षा 10वीं और 12वीं के छात्र अपना सितंबर 2025 की परीक्षा का परिणाम रोल नंबर या नाम, पिता का नाम, माता का नाम और जन्मतिथि का उपयोग करके देख सकते हैं। इसके अलावा, दिए गए कैप्चा के साथ पंजीकरण संख्या दर्ज करके भी परिणाम देखा जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

कब हुईं थीं परीक्षाएं?

एचबीएसई कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षाएं 25 सितंबर से 3 अक्तूबर, 2025 तक आयोजित की गईं। कक्षा 12 की परीक्षाएं 25 सितंबर से 18 अक्तूबर, 2025 तक आयोजित की गईं। परीक्षाएं दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक एक ही पाली में आयोजित की गईं।

BSEH Result 2025: ऐसे देखें अपना परिणाम

छात्र एचबीएसई 10वीं और 12वीं सितंबर 2025 के परिणाम देखने के लिए नीचे दिए गए चरणों का पालन कर सकते हैं।

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in पर जाएं।
  • होमपेज पर, कक्षा 10वीं, 12वीं के लिए एचबीएसई सितंबर परिणाम 2025 पर क्लिक करें।
  • एक नया पेज खुलेगा।
  • दिए गए कैप्चा के साथ लॉगिन विवरण जैसे रोल नंबर या उम्मीदवार का नाम, पिता का नाम, माता का नाम और जन्म तिथि या पंजीकरण संख्या दर्ज करें।
  • सबमिट बटन दबाएं।
  • कक्षा 10वीं और 12वीं की सितंबर 2025 की परीक्षा का परिणाम स्क्रीन पर दिखाई देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed