{"_id":"68adc367c691e6b75009171e","slug":"bseh-has-released-harayana-deled-2025-date-sheet-at-bseh-org-exam-held-from-25-sep-to-21-oct-2025-08-26","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Haryana D.El.Ed Exam 2025: 25 सितंबर से 21 अक्तूबर तक होगी हरियाणा डीएलएड परीक्षा, जारी हुई डेटशीट; यहां देखें","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
Haryana D.El.Ed Exam 2025: 25 सितंबर से 21 अक्तूबर तक होगी हरियाणा डीएलएड परीक्षा, जारी हुई डेटशीट; यहां देखें
Tue, 26 Aug 2025 07:53 PM IST
आकाश कुमार
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: आकाश कुमार
Updated Tue, 26 Aug 2025 07:53 PM IST
सार
BSEH Harayana DElEd 2025: बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन हरियाणा ने डीएलएड 202 परीक्षा की डेटशीट जारी कर दी है। परीक्षा सितंबर से अक्तूबर के बीच आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
Harayana DElEd 2025 Date Sheet: बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन, हरियाणा (BSEH) ने हरियाणा डिप्लोमा इन एलीमेंट्री एजुकेशन (D.El.Ed 2025) परीक्षा की डेटशीट जारी कर दी है। समय सारिणी 2020 से 2024 तक के प्रवेश वर्ष के प्रथम वर्ष के फ्रेश, री-अपीयर और मर्सी चांस उम्मीदवारों के लिए जारी की गई है। संबंधित उम्मीदवार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइटbseh.org.in पर जाकर डेटशीट देख सकते हैं।
विज्ञापन
Trending Videos
Harayana DElEd 2025 Exam Date: 25 सितंबर से 21 अक्तूबर के बीच होगी परीक्षा
यह परीक्षा 25 सितंबर से शुरू होकर 21 अक्तूबर, 2025 को दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक एक ही पाली में आयोजित की जाएगी। परीक्षा की शुरुआत "बाल्यावस्था एवं बच्चों का विकास" से होगी और समापन उर्दू, पंजाबी और संस्कृत भाषाओं के शिक्षण शास्त्र से होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Harayana DElEd 2025 Date Sheet: ऐसे डाउनलोड करें डेटशीट
हरियाणा डीएलएड परीक्षा की डेटशीट डाउनलोड करने के उम्मीदवार यहां बताए गए चरणों का पालन कर सकते हैं :
- बीएसईएच की आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in पर जाएं।
- होम पेज पर हरियाणा डीएलएड परीक्षा 2025 डेटशीट लिंक पर क्लिक करें।
- एक पीडीएफ फाइल खुलेगी जिसमें संपूर्ण परीक्षा कार्यक्रम होगा।
- संदर्भ एवं भविष्य में उपयोग के लिए एक हार्ड कॉपी डाउनलोड कर अपने पास रखें।
कमेंट
कमेंट X