Haryana Board Exams: आज जारी होंगे 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा के एडमिट कार्ड, छात्रों के लिए ये हैं निर्देश
BSEH Class 10th, 12th Admit Card 2024: बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन, हरियाणा की ओर से कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के लिए एडमिट कार्ड आज जारी किए जा सकते हैं। हरियाणा में बोर्ड परीक्षाएं 27 फरवरी से शुरू होने जा रही हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Haryana Board Exams 2024: हरियाणा में बोर्ड परीक्षाओं का आगाज 27 फरवरी से होने वाला है। स्कूल शिक्षा बोर्ड, हरियाणा कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं 27 फरवरी से आयोजित करने वाला है। इन परीक्षाओं में शामिल होने जा रहे छात्र-छात्राओं के लिए अहम सूचना है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन, हरियाणा आज, 20 फरवरी, 2024 को 10वीं-12वीं के एडमिट कार्ड (Haryana Board Exams Admit Card 2024) जारी करने वाला है।
यहां से किए जा सकेंगे डाउनलोड
एडमिट कार्ड जारी होने के बाद, बोर्ड से संबद्ध स्कूल बीएसईएच की आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in पर जाकर इन्हें डाउनलोड कर सकेंगे। बोर्ड के अध्यक्ष वीपी यादव ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि स्कूल bseh.org.in के लिंक पर अपने यूजर आईडी और पासवर्ड का उपयोग करके अपने छात्रों के एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।
स्कूल से मिलेंगे एडमिट कार्ड
छात्रों को प्रवेश पत्र उनके स्कूलों द्वारा ही वितरित किए जाएंगे। छात्र इसे खुद आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड नहीं कर सकेंगे। बिना परीक्षा प्रवेश पत्र के किसी भी स्टूडेंट्स को एग्जाम में एंट्री नहीं मिलेगी। एडमिट कार्ड मिलते ही छात्रों को सबसे पहले उसपर मुद्रित अपनी जानकारी को अच्छे से चेक करना चाहिए। किसी भी जानकारी में त्रुटि हो तो तुरंत स्कूल से संपर्क करें।
हरियाणा बोर्ड परीक्षा 2024 में कुल 5,25,353 उम्मीदवार उपस्थित होंगे, जिनमें कक्षा 10 के 3,03,869 उम्मीदवार और कक्षा 12 के 2,21,484 उम्मीदवार शामिल हैं। एग्जाम के लिए राज्य में 1482 केंद्र बनाए गए हैं।
ओपन स्कूल परीक्षा 2024 के लिए, लगभग 55,180 उम्मीदवार उपस्थित होंगे, जिनमें 23,270 कक्षा 10 के छात्र और 31,910 कक्षा 12 के छात्र शामिल होंगे।
हरियाणा 10वीं बोर्ड परीक्षा 27 फरवरी से 26 मार्च तक आयोजित की जाएगी, जबकि एचबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा 27 फरवरी से 02 अप्रैल, 2024 तक आयोजित की जाएगी। परीक्षा का समय दोपहर 12:30 बजे से 3:30 बजे तक होगा।
अच्छे से समझ लें ये दिशा-निर्देश
अभ्यर्थियों से कहा गया है कि वे एडमिट कार्ड पर दिए गए दिशा-निर्देशों का पालन करें और परीक्षा शुरू होने से 30 मिनट पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचना सुनिश्चित करें। एडमिट कार्ड पर तारीख के अनुसार अभ्यर्थी और पर्यवेक्षक के हस्ताक्षर होना अनिवार्य है, इसलिए अभ्यर्थी एडमिट कार्ड को लेमिनेट न करवाएं।
परीक्षा केंद्र में मोबाइल, कैलकुलेटर, स्मार्ट वॉच आदि इलेक्ट्रॉनिक वस्तुओं का उपयोग वर्जित रहेगा। अभ्यर्थियों को पर्यवेक्षक द्वारा दी गई उत्तर पुस्तिका के पृष्ठों की संख्या की जांच करनी चाहिए। यदि किसी उत्तर पुस्तिका का कोई पृष्ठ फटा हुआ या गायब पाया जाता है, तो इसे उम्मीदवार की ओर से अनुचित साधन का मामला माना जाएगा।
कमेंट
कमेंट X