Bihar STET Admit Card: परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी, ये रहा डायरेक्ट लिंक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Bihar STET Admit Card : बिहार राज्य टेट परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं। ये परीक्षा 9 सितंबर से 21 सितंबर के बीच बिहार राज्य के पटना, भोजपुर, नालन्दा, गया, छपरा, वैशाली, मुजफ्फरपुर, औरंगाबाद, दरभंगा, समस्तीपुर, भागलपुर एवं पूर्णियां जिला मुख्यालय में तीन पालियों में आयोजित होगी। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक आगे की स्लाइड में दिया जा रहा है।
बता दें कि इस बार बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने ऑनलाइन मोड में परीक्षा आयोजित करने का निर्णय लिया है। पहले यह परीक्षा हमेशा ऑफलाइन मोड में होती थी। बिहार राज्य टेट परीक्षा पहले जनवरी में आयोजित हुई थी, लेकिन किसी कारण सरकार दबाव में थी और सरकार ने बीच में ही इसे रद्द करने का फैसला किया था। ध्यान दें कि परीक्षाएं 9 सितंबर, 10,11,14,15,16,17,18 और 21 को निर्धारित हैं। जिन लोगों ने इसमें आवेदन किया है, वे बीएसबीई की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। बीएसईबी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, “परीक्षार्थियों के बीच सामाजिक दूरी बनाए रखने के लिए बोर्ड ने विभिन्न शिफ्टों में नौ दिनों में पुन: परीक्षा निर्धारित की है।
Bihar STET Admit Card – ऐसे करें डाउनलोड
-सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- आधिकारिक वेबसाइट bsebstet2019.in है।
-यहां आपको Bihar STET Admit Card 2019 लिंक मिलेगा।
-इस लिंक पर क्लिक करने के बाद नया पेज खुलेगा।
-जहां आपको अपनी जानकारी भरनी होगी।
-इसके बाद आप अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
ध्यान रहे कि परीक्षार्थी इस परीक्षा के लिए जूता मोजा व घड़ी पहनकर न जाएं। अपने साथ पहचान पत्र अवश्य ले जाएं। परीक्षा केंद्रों पर वक्त पर पहुंचे। अभ्यर्थियों को बिना मास्क केंद्रों पर प्रवेश नहीं मिलेगा। परीक्षा केंद्र प्रत्येक दिन सेनेटाइज होंगे।
कमेंट
कमेंट X