{"_id":"61f06c9b5c637d15d625f366","slug":"bseb-special-exam-bihar-school-examination-board-release-notice-for-special-exam-of-10th-and-12th-know-full-information-here","type":"story","status":"publish","title_hn":"BSEB Special Exam: बिहार बोर्ड ने जारी किया विशेष परीक्षा से जुड़ा नोटिस, यहां पढ़ें पूरी जानकारी","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
BSEB Special Exam: बिहार बोर्ड ने जारी किया विशेष परीक्षा से जुड़ा नोटिस, यहां पढ़ें पूरी जानकारी
Wed, 26 Jan 2022 01:09 PM IST
सुभाष कुमार
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: सुभाष कुमार
Updated Wed, 26 Jan 2022 01:09 PM IST
सार
नोटिस में बोर्ड ने लिखा है कि बीएसईबी अप्रैल-मई, 2022 में मैट्रीक और इंटर की विशेष परीक्षाओं का आयोजन करेगा। यह परीक्षा उन छात्रों के लिए होगी जो जिन्होंने सेंटअप परीक्षा दी थी और मुख्य परीक्षा के लिए आवेदन नहीं कर पाए थे।
विज्ञापन
BSEB Special Exam
- फोटो : Social media
-
- 1
-
Link Copied
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार स्कूल शिक्षा बोर्ड (बीएसईबी) ने इंटरमीडिएट और दसवीं के अनेक छात्रों को राहत देते हुए विशेष परीक्षा के आयोजन करने की सूचना दी है। यह विशेष परीक्षा उन छात्रों के लिए है जो सेंटअप परीक्षा में तो शामिल हुए थे लेकिन स्कूल-कॉलेज की लापरवाही के कारण मुख्य परीक्षा के लिए अपना आवेदन पत्र जमा नहीं कर पाए थे। बीएसईबी ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर इसे लेकर नोटिस भी जारी किया है। जो भी उम्मीदवार इस नोटिस को पढ़ना चाहते हैं, वह आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर जाकर इसे पढ़ सकते हैं।
नोटिस में बोर्ड ने लिखा है कि बीएसईबी अप्रैल-मई, 2022 में मैट्रीक और इंटर की विशेष परीक्षाओं का आयोजन करेगा। यह परीक्षा उन छात्रों के लिए होगी जो जिन्होंने सेंटअप परीक्षा दी थी और मुख्य परीक्षा के लिए आवेदन नहीं कर पाए थे। बोर्ड के इस फैसले से कई छात्रों का एक साल बर्बाद होने से बच जाएगा। इस परीक्षा के परिणाम मई-जून, 2022 में जारी किए जाएंगे।
बोर्ड परीक्षा 1 फरवरी से
बिहार स्कूल शिक्षा बोर्ड (बीएसईबी) की ओर से दसवीं और बारहवीं की परीक्षा भी शुरू होने वाली है। बारहवीं की बोर्ड परीक्षा का आयोजन 1 फरवरी से 14 फरवरी, 2022 तक किया जाएगा। वहीं, दसवीं की परीक्षा का आयोजन 17 फरवरी से लेकर 24 फरवरी, 2022 तक किया जाएगा। बोर्ड ने इसके लिए आधिकारिक वेबसाइट पर प्रवेश पत्र भी जारी कर दिए है। छात्र अपने सबंधित स्कूल से इसे प्रापत कर लें।
विज्ञापन
विशेष परीक्षा के नोटिस को कैसे चेक करें?
1. सबसे पहले छात्र बीएसईबी की आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर जाएं।
2. अब होम पेज पर दिखाई दे रहे विशेष परीक्षा से जुड़े नोटिस के लिंक पर क्लिक करें।
3. अब आपके सामने की स्क्रीन पर नोटिस एक पीडीएफ के रूप में प्रदर्शित हो जाएगा।
4. इसे चेक कर के डाउनलोड कर लें और जरूरत के लिए इसका प्रिंट भी निकलवा लें।

कमेंट
कमेंट X