BSEB: बिहार सिमुलतला आवासीय विद्यालय प्रवेश परीक्षा का परिणाम घोषित; 83 छात्र कक्षा 11 में दाखिला के लिए योग्य
BSEB SAV Result 2025 OUT: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने सिमुलतला आवासीय विद्यालय कक्षा 11 प्रवेश परीक्षा 2025 का परिणाम घोषित कर दिया है। अभ्यर्थी नीचे दी वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
BSEB SAV Result 2025: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) ने सिमुलतला आवासीय विद्यालय (SAV) कक्षा 11 के प्रवेश परीक्षा 2025-27 सत्र का परिणाम जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल छात्रों के लिए अब रिजल्ट biharsimultala.com पर उपलब्ध है। बोर्ड ने छात्रों की चयनित स्ट्रीम के अनुसार भी सूची प्रकाशित की है।
एसएवी कक्षा 11 प्रवेश परीक्षा 20 अगस्त 2025 को संपन्न हुई थी। परिणाम देखने के लिए छात्रों को अपना रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर और पासवर्ड दर्ज करना होगा। अगर किसी छात्र को रिजल्ट देखने में कठिनाई हो, तो बोर्ड के हेल्पलाइन नंबर पर सहायता प्राप्त की जा सकती है।
सिमुलतला आवासीय विद्यालय, सिमुलतला, जमुई की कक्षा-XI (सत्र 2025-27) में नामांकन हेतु आयोजित प्रवेश परीक्षा, 2025 के परीक्षाफल प्रकाशन के संबंध में आवश्यक सूचना।#Bihar#BSEB#BiharBoard pic.twitter.com/s5e1NhXsH1
विज्ञापन विज्ञापन— Bihar School Examination Board (@officialbseb) October 5, 2025
चिकित्सीय जांच अनिवार्य
सिमुलतला आवासीय विद्यालय प्रवेश परीक्षा 2025 के परिणाम के आधार पर चुने गए अभ्यर्थी केवल चिकित्सीय जांच पूरा करने के बाद ही सिमुलतला आवासीय विद्यालय, सिमुलतला, जमुई में नामांकन कराने के योग्य होंगे। इसका मतलब है कि परीक्षा में सफल होना पर्याप्त नहीं है, बल्कि स्वास्थ्य जांच भी अनिवार्य है।
सभी चुने हुए अभ्यर्थियों को चिकित्सीय जांच के लिए अलग से सूचना दी जाएगी। यह सूचना प्राचार्य, सिमुलतला आवासीय विद्यालय, सिमुलतला, जमुई द्वारा उपलब्ध कराई जाएगी। अभ्यर्थियों को सूचनाओं के अनुसार जांच के लिए उपस्थित होना होगा।
कमेंट
कमेंट X