BSEB: तीसरे चरण की बिहार सक्षमता परीक्षा के लिए इस दिन जारी होगी अधिसूचना, बोर्ड ने बताया कार्यक्रम
BSEB Sakshmta Pariksha: बिहार बोर्ड ने दूसरे चरण की सक्षमता परीक्षा के नतीजे घोषित कर दिए हैं। बोर्ड ने तीसरे चरण की सक्षमता परीक्षा का कार्यक्रम भी बताया है। तीसरे चरण की सक्षमता परीक्षा के लिए पंजीकरण जल्द ही शुरू हो जाएगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
BSEB Sakshmta Pariksha 3.0: बीएसईबी बिहार बोर्ड ने दूसरे चरण की सक्षमता परीक्षा के नतीजे घोषित कर दिए हैं। सफल अभ्यर्थियों की कांउसलिंग कराई जायेगी, जिसके लिए शिक्षा विभाग द्वारा इन शिक्षकों को अलग से सूचना दी जायेगी। बीएसईबी ने दूसरे चरण की सक्षमता परीक्षा के नतीजों की घोषणा के साथ ही तीसरे चरण की सक्षमता परीक्षा के कार्यक्रम की भी घोषणा की है।
बीएसईबी ने शनिवार को दूसरे चरण की बिहार सक्षमता परीक्षा के परिणाम की घोषणा के साथ ही तीसरे चरण की सक्षमता परीक्षा के शेड्यूल का भी एलान कर दिया। तीसरी सक्षमता परीक्षा 26 दिसंबर से 31 दिसंबर के बीच आयोजित होगी।
नोट करें पूरा कार्यक्रम
बोर्ड ने बताया कि तीसरी सक्षमता परीक्षा के लिए विज्ञप्ति 25 नवंबर, 2024 को जारी की जाएगी। उम्मीदवार 26 नवंबर से 8 दिसंबर, 2024 के बीच आवेदन पत्र भर सकेंगे। परीक्षा 26 दिसंबर से 31 दिसंबर के बीच आयोजित की जाएगी, जिसके लिए एडमिट कार्ड 19 दिसंबर को जारी किया जाएगा। बीएसईबी का लक्ष्य 05 फरवरी तक इसका परीक्षफल प्रकाशित करना है। परीक्षा में बीपीएसी द्वारा निर्धारित पाठ्यक्रम के आधार पर ही प्रश्न पूछे जाएंगे।
| आधिकारिक अधिसूचना | 25 नवंबर, 2024 |
| पंजीकरण की अवधि | 26 नवंबर से 8 दिसंबर, 2024 |
| एडमिट कार्ड | 19 दिसंबर, 2024 |
| परीक्षा | 26 से 31 दिसंबर, 2024 |
| परिणाम | 5 फरवरी, 2025 तक |
दो चरण पूरे, तीन बाकी
गौरतलब है कि बिहार सरकार ने राज्य के करीब पौने चार लाख नियोजित शिक्षकों को राज्यकर्मी का दर्जा देने के लिए पांच बार सक्षमता परीक्षा का मौका देने का ऐलान किया था। दो बार की सक्षमता परीक्षा हो चुकी है।
सक्षमता परीक्षा पास नियोजित शिक्षकों को सरकारी कर्मी का दर्जा मिलेगा। इसके बाद ये सभी शिक्षक विशिष्ट शिक्षक कहलाएंगे। इन्हें बिहार लोक सेवा आयोग के माध्यम से बहाल शिक्षकों की तर्ज पर वेतनमान व अन्य सुविधाएं मिलेंगी। पहले चरण की सक्षमता परीक्षा में 1.87 लाख टीचर पास हुए थे जबकि दूसरे चरण में 65716 शिक्षक पास हए हैं।
कमेंट
कमेंट X