फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   BSEB Sakshamta Pariksha 2024 answer key out at bsebsakshamta.com, Raise objection till 13 Oct

BSEB Sakshamta Pariksha Answer Key: बीएसईबी सक्षमता परीक्षा की उत्तर कुंजी जारी, 13 अक्तूबर तक दें चुनौती

Tue, 08 Oct 2024 09:17 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Tue, 08 Oct 2024 09:17 PM IST
सार

BSEB Sakshamta Pariksha 2024 Answer Key: बीएसईबी ने सक्षमता परीक्षा की उत्तर कुंजी जारी कर दी है। उम्मीदवार उत्तर कुंजी की मदद से अपने संभावित अंकों की गणना कर सकते हैं, यदि इसमें कोई त्रुटि मिलती है तो उसे भी सूचित कर सकते हैं।
 

विज्ञापन
BSEB Sakshamta Pariksha 2024 answer key out at bsebsakshamta.com, Raise objection till 13 Oct
Answer Key, बीएचयू नर्सिंग ऑफिसर भर्ती - फोटो : Amar ujala

विस्तार

BSEB Sakshamta Pariksha Answer Key: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने आज, यानी 8 अक्तूबर को स्थानीय निकाय शिक्षकों की योग्यता परीक्षा (सीटीटी)- II 2024 की उत्तर कुंजी जारी कर दी है। जो उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल हुए थे, वे बीएसईबी की आधिकारिक वेबसाइट bsebsakshamta.com/login पर जाकर उत्तर कुंजी देख सकते हैं। उम्मीदवार उत्तर कुंजी की मदद से अपने संभावित अंकों की गणना कर सकते हैं।

विज्ञापन

13 अक्तूबर तक जमा करें आपत्ति

उत्तर कुंजी जारी करने के साथ ही बोर्ड ने इसके खिलाफ आपत्ति जमा करने की विंडो भी खोल दी है। यदि किसी उम्मीदवार को उत्तर कुंजी में कोई त्रुटि मिलती है, तो वह इसे चुनौती दे सकता है। आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार, उत्तर कुंजी को चुनौती देने की विंडो 8 अक्तूबर से 13 अक्तूबर, 2024 तक 23.59 बजे तक खुली रहेगी।

जो उम्मीदवार उत्तर कुंजी को सत्यापित करना चाहते हैं, वे अपने लॉगिन क्रेडेंशियल की मदद से लॉगिन करके ऐसा कर सकते हैं। उत्तर कुंजी की जांच करने के लिए लॉगिन आईडी के रूप में आवेदन संख्या और पासवर्ड के रूप में जन्म तिथि जैसे विवरण लॉगिन क्रेडेंशियल के रूप में जमा करने होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

समस्या हो तो यहां करें संपर्क

आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार, कक्षा 6 से 8 के लिए उत्तर चुनौती 9 अक्तूबर, 2024 (शाम) से उपलब्ध होगी। किसी समस्या के मामले में, उम्मीदवार ईमेल आईडी- helpdeskbiharboardedu@gmail.com या टोल फ्री नंबर- 011-35450941 पर संपर्क कर सकते हैं।

विज्ञापन

Sakshamta Pariksha Answer Key Download: ऐसे डाउनलोड करें उत्तर कुंजी

  • आधिकारिक वेबसाइट bsebsakshamta.com. पर जाएं।
  • उत्तर कुंजी की जांच करने के लिए लिंक देखें और उस पर क्लिक करें।
  • एक नया पेज खुलेगा और उम्मीदवारों को उत्तर कुंजी देखने के लिए अपने लॉगिन क्रेडेंशियल सबमिट करने होंगे।
  • उत्तर कुंजी सत्यापित करें और यदि कोई हो तो चुनौती उठाएं।
  • भविष्य की जरूरतों के लिए इसका प्रिंटआउट ले लें।
  • अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed