फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   BSEB OFSS 11th Admission 2025 deadline extended till 12 Sep for spot round; Check notice here

BSEB OFSS 11th Admission: 11वीं में स्पॉट नामांकन से दाखिले के लिए बढ़ाई गई समयसीमा; 12 सितंबर तक का मिला समय

Tue, 09 Sep 2025 09:29 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Tue, 09 Sep 2025 09:29 PM IST
सार

BSEB OFSS 11th Admission 2025: बिहार बोर्ड ने 11वीं कक्षा में दाखिले के लिए छूटे हुए छात्रों के लिए स्पॉट नामांकन की अंतिम तिथि 12 सितंबर 2025 तक बढ़ा दी है। इच्छुक छात्र खाली सीट वाले +2 विद्यालयों में आवेदन कर सकते हैं।
 

विज्ञापन
BSEB OFSS 11th Admission 2025 deadline extended till 12 Sep for spot round; Check notice here
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति, BSEB - फोटो : Amar Ujala (Self)

विस्तार

BSEB OFSS 11th Admission: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने सत्र 2025-27 के लिए इंटरमीडिएट स्तर की कक्षा 11 में नामांकन से वंचित रह गए छात्रों को बड़ी राहत दी है। बोर्ड ने स्पॉट नामांकन की अंतिम तिथि 12 सितंबर 2025 तक बढ़ा दी है। छात्र अपने इच्छित +2 विद्यालय में खाली पड़ी सीटों पर नामांकन कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें विद्यालय के प्रधानाचार्य से मिलकर अनुरोध करना होगा।

विज्ञापन
  • छात्र अपने इच्छित +2 विद्यालय में खाली पड़ी सीटों पर नामांकन कर सकते हैं।
  • इसके लिए उन्हें विद्यालय के प्रधानाचार्य से मिलकर अनुरोध करना होगा।
  • संबंधित प्रधानाचार्य उपलब्ध सीटों पर नामांकन सुनिश्चित करेंगे।

13 सितंबर तक करना होगा ये काम

इस प्रक्रिया का लाभ न केवल बिहार बोर्ड से छूटे हुए छात्र-छात्राएं ले सकेंगे, बल्कि CBSE, CISCE और अन्य बोर्डों से उत्तीर्ण विद्यार्थी भी इसका लाभ उठा सकते हैं। नामांकन हो जाने के बाद संबंधित संस्थानों द्वारा 13 सितंबर 2025 तक सभी नामांकित विद्यार्थियों की जानकारी OFSS पोर्टल पर अपडेट की जाएगी।

बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि इस पूरी प्रक्रिया के दौरान अगर किसी प्रकार की असुविधा आती है तो छात्र हेल्पलाइन नंबर 0612-2230009 पर संपर्क कर सकते हैं। साथ ही बोर्ड ने अभिभावकों और छात्रों से अपील की है कि वे इस विस्तारित अवसर का लाभ उठाएं और समयसीमा के भीतर नामांकन की प्रक्रिया पूरी कर लें।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed