फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   BSEB launches Mobile App for Board Exam 2020 deownload from Google Play store Apple store

बोर्ड परीक्षा के लिए लॉन्च हुआ मोबाइल एप, प्ले स्टोर से कर सकते हैं डाउनलोड

Wed, 29 Jan 2020 11:03 AM IST
रत्नप्रिया रत्नप्रिया एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: रत्नप्रिया रत्नप्रिया Updated Wed, 29 Jan 2020 11:03 AM IST
विज्ञापन
BSEB launches Mobile App for Board Exam 2020 deownload from Google Play store Apple store
सांकेतिक तस्वीर

बोर्ड परीक्षाएं शुरू होने में अब ज्यादा वक्त नहीं बचा है। इस समय परीक्षा की तैयारियों के साथ-साथ विद्यार्थियों को एडमिट कार्ड समेत अन्य जरूरी जानकारियों का भी इंतजार रहता है। परीक्षा को लेकर छात्रों के मन में कई ऐसे सवाल होते हैं जिनके बारे में उन्हें पता नहीं होता कि कहां और किससे पूछें। लेकिन अब ये उलझन नहीं रहेगी। बोर्ड परीक्षा के लिए एक खास मोबाइल एप लॉन्च किया गया है।

विज्ञापन


यह मोबाइल एप बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने आने वाली बोर्ड परीक्षाओं के लिए लॉन्च किया है। इसके साथ ही बीएसईबी ने करीब आठ करोड़ रुपये की लागत से एक नया डाटा केंद्र भी बनाया है। 
विज्ञापन


बिहार बोर्ड द्वारा लॉन्च किए गए मोबाइल एप का नाम है बीएसईबी मोबाइल एप (BSEB Mobile App)। छात्र या अभिभावक इसे गूगल प्ले स्टोर (Google Play Store) या एपल स्टोर (Apple Store) से डाउनलोड कर सकते हैं। बोर्ड के अनुसार, विद्यार्थी इस एप के जरिए अपना फाइनल एडमिट कार्ड, डमी एडमिट कार्ड, रजिस्ट्रेशन कार्ड समेत अन्य जरूरी चीजें पा सकते हैं। इस एप में बोर्ड परीक्षाओं से जुड़े जरूरी दिशानिर्देश, घोषणाएं और सूचनाएं भी मिल जाएंगी। इसके अलावा विद्यार्थी इस एप के जरिए प्रशासन से परीक्षा से जुड़े जरूरी सवाल भी पूछ सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें : स्कूली छात्रों के लिए ISRO का यंग साइंटिस्ट प्रोग्राम 2020, करें आवेदन


बोर्ड के अनुसार, इस एप के जरिए बोर्ड परीक्षाओं की प्रक्रिया में शिक्षकों के साथ समन्वय स्थापित करने में भी मदद मिलेगी। वहीं, बिहार बोर्ड द्वारा बनाए गए नए डाटा केंद्र की क्षमता 200 टीबी तक ऑनलाइन डाटा रिकॉर्ड व स्टोर करने की है। 

गौरतलब है कि बिहार बोर्ड इंटर की परीक्षा 3 फरवरी 2020 से शुरू होकर 13 फरवरी 2020 तक चलेगी। जबकि हाई स्कूल (कक्षा 10वीं) की परीक्षा 17 फरवरी 2020 से शुरू होंगी। दोनों कक्षाओं के लिए एडमिट कार्ड कुछ दिनों पहले ही जारी किए जा चुके हैं।

ये भी पढ़ें : DU Admission 2020: इस दिन से शुरू हो सकती है आवेदन प्रक्रिया, लें पूरी जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed