{"_id":"5e2e61278ebc3e4af233cf1f","slug":"du-admissions-2020-application-form-for-ug-pg-mphil-admission-process-start-date-in-delhi-university","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"DU Admission 2020: इस दिन से शुरू हो सकती है आवेदन प्रक्रिया, लें पूरी जानकारी","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
DU Admission 2020: इस दिन से शुरू हो सकती है आवेदन प्रक्रिया, लें पूरी जानकारी
Mon, 27 Jan 2020 10:06 AM IST
Jaya Tripathi
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: Jaya Tripathi
Updated Mon, 27 Jan 2020 10:06 AM IST
विज्ञापन
दिल्ली यूनिवर्सिटी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
DU Delhi University Admission 2020: दिल्ली विश्वविद्यालय में दाखिले की चाहत रखने वाले अभ्यर्थियों को आवेदन की प्रक्रिया शुरू होने का इंतजार है। शैक्षणिक सत्र 2019-20 के लिए बोर्ड परीक्षाएं अभी शुरू भी नहीं हुई हैं, लेकिन दिल्ली विश्विवद्यालय में नए सत्र के लिए दाखिले की प्रक्रिया को लेकर तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। वहीं, विद्यार्थियों के बीच भी उत्सुकता है कि दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) में दाखिले के लिए आवेदन फॉर्म कब आएंगे।
विज्ञापन
रिपोर्ट्स के अनुसार, बताया जा रहा है कि डीयू यानी दिल्ली विश्वविद्यालय में स्नातकों के प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 01 अप्रैल से शुरू होने की संभवाना है। वहीं, विवि इस बार से दाखिले की प्रक्रिया को पहले से बेहतर, पारदर्शी और विद्यार्थियों व अभिभावकों दोनों के लिए थोड़ा आसान बनाने की कोशिश कर रहा है। इसके लिए संबंधित लोगों से सुझाव भी मांगे गए हैं। गौरतलब है कि पिछले साल दाखिले की प्रक्रिया में काफी देर हो गई थी। आवेदन फॉर्म भी करीब एक महीने की देरी से जारी किए गए थे।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें : Delhi CMs: कौन थे दिल्ली के पहले मुख्यमंत्री, इस सीएम को 49 दिन में ही देना पड़ा था इस्तीफा
विज्ञापन
दरअसल, दिल्ली विश्वविद्यालय ने इस बार यूजी-पीजी, एमफिल-पीएचडी में प्रवेश परीक्षा की जिम्मेदारी नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) को साैंपी हैै। उम्मीद यह भी है कि डीयू द्वारा 2 जून से 9 जून तक प्रवेश परीक्षाएं आयोजित की जा सकती हैं।
दिल्ली विश्वविद्यालय, यूजी-पीजी, एमफिल-पीएचडी में प्रवेश को पहले से ज्यादा सरल बनाने के लिए डीयू प्रशासन ने अलग से दाखिला शाखा स्थापित की है। इसका काम दाखिले से जुड़ी गतिविधियों को देखना है। दाखिले के समय फॉर्म की अधिक संख्या से छात्रों को होने वाली परेशानी को देखते हुए प्रशासन की ओर से डीन, फैकल्टी से सुझाव भी मांगे गए हैं। जिस तरह के सुझाव मिलेंगे उसके आधार पर ही प्रशासन आगे की तैयारी करेगा।
कमेंट
कमेंट X