BSEB 10th Compartment Exam: आज से डाउनलोड करें बीएसईबी 10वीं कंपार्टमेंट परीक्षा का एडमिट कार्ड, ये रहा लिंक
BSEB 10th Compartment Exam: बिहार बोर्ड आज से कक्षा 10वीं की कंपार्टमेंटल परीक्षा में शामिल होने जा रहे छात्रों के एडमिट कार्ड उपलब्ध करा देगा। बिहार बोर्ड मैट्रिक कंपार्टमेंट की प्रैक्टिल परीक्षा 29, 30 को थ्योरी की परीक्षा 04 से 11 मई तक आयोजित होगी।
विस्तार
BSEB 10th Compartment Exam Admit Card 2024: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (बीएसईबी) आज बिहार बोर्ड मैट्रिक स्पेशल और कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का लिंक एक्टिव कर देगा। बोर्ड ने कहा है कि कंपार्टमेंटल परीक्षा में शामिल होने जा रहे छात्रों के एडमिट कार्ड 21 अप्रैल से आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध करा दिए जाएंगे। कंपार्टमेंट परीक्षा में बैठने वाले छात्रों के बीएसईबी मैट्रिक कंपार्टमेंट एडमिट कार्ड को आधिकारिक वेबसाइट secondary.biharboardonline.com के माध्यम से डाउनलोड किया जा सकता है।
बीएसईबी ने एक आधिकारिक नोटिस में कहा, "संबंधित विद्यालय के प्रधान से अनुरोध है कि वे अपने विद्यालय से परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र उक्त वेबसाइट से डाउनलोड करें तथा यह सुनिश्चित करें कि यह संबंधित अभ्यर्थी को उनके हस्ताक्षर एवं मुहर के साथ प्राप्त हो।"
छात्र स्कूल से प्राप्त करें एडमिट कार्ड
बिहार बोर्ड मैट्रिक कंपार्टमेंट थ्योरी परीक्षा 04 से 11 मई, 2024 तक आयोजित की जाएगी, जबकि बीएसईबी 10वीं कंपार्टमेंट प्रैक्टिकल परीक्षा 29, 30 अप्रैल को आयोजित की जाएगी। बोर्ड ने उम्मीदवारों से अपने स्कूल के प्रिंसिपलों से अपना एडमिट कार्ड प्राप्त करने और बीएसईबी मैट्रिक कंपार्टमेंट प्रैक्टिकल और थ्योरी परीक्षा में एडमिट कार्ड में उल्लिखित केंद्र पर उपस्थित होने के लिए कहा।
बिहार बोर्ड ने कहा, "स्कूल के प्रमुखों/परीक्षार्थियों को विशेष रूप से सूचित किया जाता है कि यह प्रवेश पत्र केवल उन अभ्यर्थियों के लिए मान्य होगा, जिन्होंने सेंट-अप/स्क्रीनिंग परीक्षा उत्तीर्ण की है। जिन छात्रों को सेंट-अप/स्क्रीनिंग परीक्षा में नहीं भेजा गया/अनुत्तीर्ण/अनुपस्थित किया गया और वे छात्र जिनका नामांकन रद्द कर दिया गया है, वे कभी भी उक्त परीक्षा में शामिल नहीं होंगे।"
कमेंट
कमेंट X