फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   BSEB Class 10 Scrutiny 2024: स्क्रूटनी और कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए पंजीकरण की आज लास्ट डेट, यहां करें आवेदन

BSEB Class 10 Scrutiny 2024: स्क्रूटनी और कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए पंजीकरण की आज लास्ट डेट, यहां करें आवेदन

Thu, 11 Apr 2024 11:48 AM IST
कृपा अरोड़ा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: कृपा अरोड़ा Updated Thu, 11 Apr 2024 11:48 AM IST
सार

BSEB Class 10 Scrutiny 2024: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड पटना (बीएसईबी) कल कक्षा 10 की स्क्रूटनी और कंपार्टमेंट परीक्षा 2024 के लिए पंजीकरण विंडो बंद कर देगा। जिन छात्रों ने अभी तक आवेदन नही किया है, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। 

विज्ञापन
BSEB Class 10 Scrutiny 2024: स्क्रूटनी और कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए पंजीकरण की आज लास्ट डेट, यहां करें आवेदन
BSEB - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

 
विज्ञापन

BSEB Class 10 Scrutiny 2024: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड पटना (बीएसईबी) कल कक्षा 10 की स्क्रूटनी और कंपार्टमेंट परीक्षा 2024 के लिए पंजीकरण विंडो बंद कर देगा। जो छात्र बीएसईबी मैट्रिक परीक्षा 2024 में असफल रहे या अपने अंकों से संतुष्ट नहीं हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट, seconday.biharboardonline.com पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। 

आधिकारिक नोटिस के अनुसार, बीएसईबी कक्षा 10 कंपार्टमेंट परीक्षा 4 से 11 मई 2024 तक राज्य भर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। बिहार बोर्ड कक्षा 10 की कंपार्टमेंट प्रैक्टिकल परीक्षाएं 29 से 30 अप्रैल 2024 तक आयोजित कराएगा। इन कंपार्टमेंट परीक्षाओं के परिणाम 31 मई, 2024 तक घोषित किए जा सकते हैं।

विज्ञापन

BSEB Class 10 Scrutiny 2024: कौन कर सकता है अप्लाई 

छात्रों को पूरे शैक्षणिक वर्ष को दोहराने से बचाने के लिए बोर्ड कंपार्टमेंट परीक्षा आयोजित कर रहा है, जो अपनी नियमित परीक्षाओं के दौरान एक या अधिक विषयों में असफल हो गए थे, वे छात्र बिहार बोर्ड कक्षा 10 कंपार्टमेंट परीक्षा 2024 के लिए आवेदन कर सकते हैं। दो से अधिक विषयों में असफल होने वाले छात्र बीएसईबी मैट्रिक कंपार्टमेंट परीक्षा 2024 के लिए पात्र नहीं हैं। 

BSEB Class 10 Scrutiny 2024: आवेदन शुल्क 

बीएसईबी कक्षा 10 स्क्रूटनी 2024 के आवेदन के लिए छात्रों को 120 रूपये प्रत्येक विषय के लिए भरना होगा। यदि जांच के दौरान कोई विसंगतियां पाई जाती हैं, तो बोर्ड उन छात्रों के लिए संशोधित परिणाम जारी करेगा।  

विज्ञापन

BSEB Class 10 Scrutiny 2024: कैसे करें आवेदन 

  • सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट सेकेंडरी.biharboardonline.com पर जाएंगे।
  • इसके बाद उम्मीदवार होमपेज पर बिहार बोर्ड कक्षा 10 स्क्रूटनी लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद रोल नंबर और कोड जैसे क्रेडेंशियल का उपयोग करके लॉग इन करें।
  • इसके बाद जांच के लिए एक विषय चुनें और शुल्क का भुगतान करें। 
  • फॉर्म जमा करने के बाद आखिर में भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट निकलवा कर रख लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed