फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   BSEB Bihar STET Result 2024 result out at bsebstet2024.com/login; Direct link here to download

Bihar STET Result 2024: पास कर ली है एसटीईटी परीक्षा, तो इस भर्ती के लिए कर सकेंगे आवेदन; जानें पूरा विवरण

Mon, 18 Nov 2024 03:20 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Mon, 18 Nov 2024 03:20 PM IST
सार

BSEB Bihar STET Result 2024: बिहार राज्य शिक्षक पात्रता परीक्षा का रिजल्ट घोषित हो चुका है। इस परीक्षा में पेपर-1 और 2, दोनों में कुल मिलाकर 70.25% अभ्यर्थी सफल हुए हैं।
 

विज्ञापन
BSEB Bihar STET Result 2024 result out at bsebstet2024.com/login; Direct link here to download
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Freepik

विस्तार

BSEB Bihar STET Result 2024: बीएसईबी (BSEB) ने बिहार राज्य शिक्षक पात्रता परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। बीएसईबी के अध्यक्ष आनंद किशोर ने कहा कि पेपर-1 (कक्षा नौ और दस) में कुल एक लाख 94 हजार 697 अभ्यर्थी (73.77%) पास हुए हैं। वहीं, पेपर 2 (कक्षा 11 और 12) में कुल एक लाख तीन हजार पचास अभ्यर्थी (64.44%) पास हुए हैं।

विज्ञापन


दोनों पेपर के 49 विषयों को मिलाकर कुल 70.25 प्रतिशत अभ्यर्थी पास हुए हैं। जो भी उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए थे, वे आधिकारिक वेबसाइट bsebstet2024.com/login. पर जाकर परिणाम देख सकते हैं।

विज्ञापन

बिहार एसटीईटी के बारे में

बिहार एसटीईटी एक क्वालीफाइंग परीक्षा है, जिसके माध्यम से उम्मीदवारों को राज्य में शिक्षक बनने का अवसर प्राप्त होता है। यह परीक्षा बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) द्वारा आयोजित की जाती है। एसटीईटी परीक्षा में सफलता पाने के बाद उम्मीदवारों को एसटीईटी पास सर्टिफिकेट दिया जाता है, जो जीवनभर वैध रहेगा।

इस बड़ी भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं सफल अभ्यर्थी

जो भी उम्मीदवार बिहार राज्य शिक्षक पात्रता परीक्षा में बैठे और सफल हुए हैं, वे अब चौथे चरण की शिक्षक भर्ती परीक्षा में शामिल हो सकेंगे। सफल अभ्यर्थी बिहार लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित शिक्षक भर्ती परीक्षा के चौथे चरण में शामिल हो सकते हैं।

विज्ञापन

जुलाई में जारी हुई थी उत्तर कुंजी

बिहार बोर्ड ने 17 जुलाई, 2024 को विभिन्न विषयों के लिए बीएसईबी एसटीईटी 2024 उत्तर कुंजी जारी की थी। उम्मीदवार 20 जुलाई, 2024 तक अनंतिम उत्तर कुंजी के खिलाफ आपत्तियां उठाने में सक्षम थे।

बिहार एसटीईटी परीक्षा के लिए क्वालीफाइंग अंक

  • सामान्य वर्ग: 75 अंक (दूसरे राज्य के उम्मीदवार भी शामिल)
  • पिछड़ा वर्ग: 68.25 अंक
  • ईडब्लूएस: 63.75 अंक
  • ओबीसी: 60 अंक
  • एससी/एसटी: 60 अंक
  • महिला और दिव्यांग: 60 अंक

ऐसे डाउनलोड करें रिजल्ट

बीएसईबी एसटीईटी परिणाम डाउनलोड करने के चरण इस प्रकार हैं: 

  • बिहार एसटीईटी की आधिकारिक वेबसाइट secondary.biharboardonline.com. पर जाएं।
  • होमपेज पर उपलब्ध परिणाम लिंक पर क्लिक करें।
  • अपना रोल नंबर, जन्मतिथि और मोबाइल नंबर का उपयोग करके लॉगिन करें।
  • बिहार एसटीईटी परिणाम 2024 स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
  • बिहार एसटीईटी स्कोरकार्ड डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed