Bihar STET Registration Date: बिहार एसटीईटी पंजीकरण की नई तिथियां घोषित; आवेदन के लिए मिलेगा इतने दिनों का समय
BSEB Bihar STET 2025 Registration: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने बिहार माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा 2025 के लिए पंजीकरण की नई तिथियां जारी कर दी हैं। ताजा नोटिस के मुताबिक पंजीकरण प्रक्रिया कल, 19 सितंबर से शुरू होने जा रही है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
BSEB STET 2025: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने बिहार माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा 2025 की पंजीकरण प्रक्रिया फिर से शुरू करने का निर्णय लिया है। ताजा नोटिस के मुताबिक, पंजीकरण 19 सितंबर 2025 से शुरू होने वाला है। इच्छुक उम्मीदवार 27 सितंबर, 2025 तक आवेदन पत्र भर सकेंगे।
इच्छुक उम्मीदवार 19 से 27 सितंबर के बीच आधिकारिक वेबसाइट bsebstet.com के माध्यम से अपना आवेदन पत्र भरकर जमा कर सकेंगे। इसके अलावा परीक्षा समिति ने यह भी स्पष्ट किया है कि परीक्षा से जुड़े अन्य निर्देश यथावत रहेंगे।
आधिकारिक नोटिस में लिखा है, "माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा (STET), 2025 में सम्मिलित होने वाले अभ्यर्थियों एवं सभी संबंधितों को सूचित किया जाता है कि समिति की विज्ञप्ति संख्या - पी०आर० 221/2025 के द्वारा स्थगित उक्त परीक्षा का ऑनलाईन परीक्षा आवेदन पत्र भरने की तिथि 19.09.2025 से 27.09.2025 तक निर्धारित की जाती है। संबंधित अभ्यर्थी समिति की वेबसाईट https://bsebstet.com पर ऑनलाईन आवेदन पत्र भर सकते हैं।"
माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा (STET), 2025 का ऑनलाईन परीक्षा आवेदन पत्र भरने के संबंध में आवश्यक सूचना।#BSEB#BiharBoard#Bihar#STET pic.twitter.com/996u55W85x
— Bihar School Examination Board (@officialbseb) September 18, 2025
तकनीकी कारणों से रद्द स्थगित की गई थी पंजीकरण प्रक्रिया
पूर्व में निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए पंजीकरण की समयसीमा 11 से 19 सितंबर 2025 तय की गई थी। हालांकि, प्रस्तावित आवेदन प्रक्रिया को तकनीकी कारणों के चलते स्थगित कर दिया गया था। अब पंजीकरण प्रक्रिया की नई तिथियां घोषित की गईं हैं।
Bihar STET 2025: कब होगी परीक्षा?
बोर्ड के ताजा नोटिस के मुताबिक, बिहार एसटीईटी से जुड़े अन्य निर्देशों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। इसका अर्थ है कि एसटीईटी परीक्षा 4 अक्तूबर से 25 अक्तूबर 2025 के बीच आयोजित की जाएगी और इसका रिजल्ट 1 नवंबर 2025 को जारी होगा। परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवार बीपीएससी टीआरई-4 (चौथा चरण शिक्षक भर्ती) और आने वाली भर्तियों में आवेदन करने के पात्र होंगे।
Bihar STET 2025: योग्यता और आयु सीमा
आवेदन के लिए अभ्यर्थियों का स्नातक उत्तीर्ण होना अनिवार्य है और साथ ही संबंधित विषय में बी.एड. की डिग्री भी आवश्यक है। साथ ही उम्मीदवारों की आयु सीमा 21 से 37 वर्ष पुरुषों के लिए होनी चाहिए। जबकि महिलाओं के लिए अधिकतम आयु सीमा 40 वर्ष निर्धारित की गई है। बिहार बोर्ड की तरफ से राज्य में माध्यमिक और उच्च माध्यमिक सरकारी शिक्षक नौकरी के लिए पात्रता प्राप्त करने के लिए एसटीईटी परीक्षा आयोजित की जा रही है।
कमेंट
कमेंट X