Bihar Board 10th Admit Card 2025: बिहार बोर्ड कक्षा 10वीं का प्रवेश पत्र जारी, इस लिंक से करें डाउनलोड
BSEB 10th Admit Card 2025: बिहार बोर्ड मैट्रिक वार्षिक परीक्षा 2025 के लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिया है। स्कूलों के प्रमुख बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Bihar Board 10th Admit Card 2025: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) ने कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा 2025 के लिए पंजीकृत छात्रों के प्रवेश पत्र जारी कर दिए हैं। स्कूलों के प्रमुख आधिकारिक वेबसाइट secondary.biharboardonline.com. से बिहार बोर्ड कक्षा 10वीं का एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
स्कूल प्रमुखों के लिए निर्देश
बीएसईबी ने स्कूल प्रमुखों को एडमिट कार्ड 2025 पर हस्ताक्षर करने और स्कूल की मुहर लगाने को कहा है। स्कूलों को एक समेकित रजिस्टर भी रखना होगा जिसमें उन छात्रों की जानकारी होगी जिन्हें बीएसईबी कक्षा 10वीं एडमिट कार्ड 2025 आवंटित किया गया है।
BSEB द्वारा मैट्रिक वार्षिक परीक्षा, 2025 के लिए जारी किया गया Admit Card.#BSEB #BiharBoard #Bihar #MatricExam2025 #AdmitCard pic.twitter.com/cG82HGRSxc
— Bihar School Examination Board (@officialbseb) January 8, 2025
बोर्ड की ओर से कहा गया है कि सभी मान्यता प्राप्त विद्यालयों के प्रमुखों को आधिकारिक वेबसाइट से प्रवेश पत्र डाउनलोड कर, उनपर हस्ताक्षर करके छात्रों को सौंपना होगा।
Bihar Board Practical Exam 2025: 21 जनवरी से प्रायोगिक परीक्षा
इस प्रवेश पत्र के माध्यम से छात्र 21 जनवरी, 2025 से 23 जनवरी, 2025 के बीच आयोजित होने वाली इंटरनल एसेसमेंट/प्रायोगिक परीक्षा में शामिल हो सकेंगे। इसी प्रवेश पत्र के माध्यम से छात्र सैद्धांतिक परीक्षा में भी शामिल हो सकेंगे।
बिहार बोर्ड वार्षिक थ्योरी परीक्षाओं के लिए परीक्षा समय सारणी 2025 पहले ही जारी कर चुका है। बीएसईबी मैट्रिक परीक्षा 17 फरवरी, 2025 से 25 फरवरी, 2025 तक आयोजित की जाएगी।
बोर्ड के सख्त निर्देश
किसी भी स्कूल प्रमुख द्वारा विद्यार्थियों के प्रवेश पत्र से भिन्न विषयों की परीक्षा नहीं ली जाएगी और न ही प्रवेश पत्र में किसी प्रकार का संशोधन किया जाएगा। बोर्ड ने कहा है कि जो छात्र सेंट-अप परीक्षा में गैर-उत्प्रेषित, अनुत्तीर्ण या अनुपस्थित थे, उन्हें किसी भी परिस्थिति में प्रवेश पत्र नहीं दिया जाएगा।
मैट्रिक वार्षिक परीक्षा, 2025 में शामिल होने वाले छात्र अपने स्कूल प्रमुख से संपर्क कर अपना प्रवेश पत्र प्राप्त कर सकते हैं।
BSEB Admit Card Helpline: बिहार बोर्ड एडमिट कार्ड हेल्पलाइन
दूसरा बिहार बोर्ड 10वीं डमी एडमिट कार्ड 2025 6 दिसंबर को जारी किया गया था। छात्रों को 12 दिसंबर तक डमी कार्ड में सुधार करने की अनुमति दी गई थी। बोर्ड ने 29 नवंबर को पहला डमी एडमिट कार्ड जारी किया और छात्रों से 5 दिसंबर तक विसंगतियां, यदि कोई हो, उठाने को कहा। आवश्यक परिवर्तन करने के बाद अंतिम एडमिट कार्ड तैयार कर लिया गया है।
यदि स्कूल प्रमुखों को ऑनलाइन एडमिट कार्ड डाउनलोड करने में किसी प्रकार की असुविधा होती है, तो वे हेल्पलाइन नंबर 0612-2232074 पर संपर्क कर सकते हैं।
कमेंट
कमेंट X