BSEB Result 2022: बिहार बोर्ड उत्तर पुस्तिकाओं की स्क्रूटनी के लिए आवेदन शुरू, ऐसे करें अप्लाई
BSEB 12th Bihar Board Result 2022: बिहार बोर्ड की ओर से आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर दी गई जानकारी के अनुसार, यदि कोई भी परीक्षार्थी अपने परीक्षा परिणाम से असंतुष्ट है तो वे उत्तर पुस्तिका की स्क्रूटनी के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
BSEB 12th Bihar Board Result 2022: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) की ओर से बुधवार, 23 मार्च, 2022 को बोर्ड परीक्षा परिणाम की स्क्रूटनी के लिए आवेदन विंडो शुरू कर दी है। कक्षा 12वीं के रिजल्ट से अंसतुष्ट उम्मीदवार परीक्षा परिणाम की स्क्रूटनी के लिए आवेदन कर सकते हैं।
बिहार बोर्ड की ओर से आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर दी गई जानकारी के अनुसार, यदि कोई भी परीक्षार्थी अपने परीक्षा परिणाम से असंतुष्ट है तो वे उत्तर पुस्तिका की स्क्रूटनी के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। विशेष रूप से, इंटरमीडिएट यानी 12वीं के परीक्षा परिणाम को चुनौती देने वाले छात्रों के लिए बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर स्क्रूटनी आवेदन की सुविधा शुरू कर दी गई है। बीएसईबी कक्षा 12वीं की परीक्षा 2022 में करीब 13 लाख छात्र उपस्थित हुए थे।
23 से 30 मार्च तक खुली रहेगी स्क्रूटनी विंडो
जो छात्र अपने बिहार बोर्ड इंटर परिणाम 2022 को लेकर स्क्रूटनी आवेदन करना चाहते हैं, वे ध्यान दें कि यह सुविधा 23 मार्च, 2022 से लेकर 30 मार्च, 2022 तक उपलब्ध रहेगी। स्क्रूटनी आवेदन की की मांग करने और आवेदन करने वाले छात्रों को स्क्रूटनी सुविधा के लिए प्रति विषय 70 रुपये शुल्क लिया जाएगा। यदि छात्र फीस का भुगतान करने में विफल रहता है तो स्क्रूटनी आवेदन पर विचार नहीं किया जाएगा। छात्रों की सहायता के लिए स्क्रूटनी आवेदन की चरणवार प्रक्रिया का उल्लेख नीचे किया गया है।
बीएसईबी 12वीं रिजल्ट स्क्रूटनी के लिए ऐसे करें आवेदन
- स्क्रूटनी आवेदन के इच्छुक छात्र बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर लॉग इन करें।
- होम पेज पर उपलब्ध बीएसईबी इंटर रिजल्ट स्क्रूटनी प्रक्रिया- यहां आवेदन करें, के लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद अब आप एक नए लॉगिन पेज पर पहुंचेंगे।
- यहां मांगी गई आवश्यक जानकारी रिक्त स्थान में लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें और 'सबमिट' पर क्लिक करें।
- ऑनलाइन मोड में आवश्यक शुल्क का भुगतान करें।
- शुल्क भुगतान की एक प्रति सहेज कर रखें।
कमेंट
कमेंट X