फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   BSEB 10th, 12th Scrutiny Registration 2024 Last Date Soon Know How to Apply at biharboardonline.bihar.gov.in

BSEB 10th-12th Scrutiny 2024: बीएसईबी 10वीं, 12वीं स्क्रूटनी के लिए आज बंद होगी पंजीकरण विंडो, यहां करें आवेदन

Thu, 06 Jun 2024 09:39 AM IST
कृपा अरोड़ा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: कृपा अरोड़ा Updated Thu, 06 Jun 2024 09:39 AM IST
सार

BSEB 10th-12th Scrutiny 2024: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड पटना (बीएसईबी) आज कक्षा 10वीं और 12वीं की स्क्रूटनी प्रक्रिया के लिए पंजीकरण विंडो बंद कर देगा। जिन छात्रों ने अभी तक आवेदन नही किया है, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। 

विज्ञापन
BSEB 10th, 12th Scrutiny Registration 2024 Last Date Soon Know How to Apply at biharboardonline.bihar.gov.in
BSEB 10th, 12th Scrutiny Registration 2024 - फोटो : अमर उजाला, ग्राफिक

विस्तार

 
विज्ञापन

BSEB 10th-12th Scrutiny 2024: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड पटना (BSEB) आज बिहार बोर्ड कक्षा 10वीं, 12वीं स्क्रूटनी प्रक्रिया के लिए पंजीकरण विंडो बद कर देगा। जो छात्र बीएसईबी 10वीं, 12वीं स्पेशल में अपने अंकों से संतुष्ट नहीं हैं, वे अपनी उत्तर पुस्तिकाओं की जांच के लिए आवेदन कर सकते हैं। छात्र बीएसईबी मेट्रिक, इंटरमीडिएट स्क्रूटनी फॉर्म आधिकारिक वेबसाइट-biharboardonline.bihar.gov.in. या bsebscutiny.com. पर जाकर भर सकते हैं।

स्क्रूटनी के लिए आवेदन करने वाले छात्रों को अपने रोल कोड, रोल नंबर और जन्म तिथि का उपयोग करना होगा। बीएसईबी कक्षा 10वीं, 12वीं उत्तर पुस्तिका जांच के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 06 जून, 2024 है।

विज्ञापन

समिति उन छात्रों की उत्तर पुस्तिकाओं की समीक्षा करेगी जिन्होंने सफलतापूर्वक आवेदन किया है और शुल्क का भुगतान किया है। आधिकारिक नोटिस के अनुसार, यदि जांच के दौरान कोई विसंगतियां पाई जाती हैं, तो अंकों को तदनुसार समायोजित किया जाएगा।

यदि उत्तर पुस्तिका में अंक पहले से दर्ज अंकों से अधिक हैं तो अधिक अंक स्वीकार किये जायेंगे। यदि कोई विसंगति नहीं है तो पहले से दर्ज अंक स्वीकार किये जायेंगे। यदि जांच के बाद अंकों में कमी आती है तो संशोधित अंक स्वीकार किये जायेंगे।

 BSEB 10th-12th Scrutiny 2024: कैसे करें आवेदन 

  • सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर जाएंगे।
  • इसके बाद उम्मीदवार होमपेज पर बिहार बोर्ड कक्षा 10, 12 स्क्रूटनी लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद रोल नंबर और कोड जैसे क्रेडेंशियल का उपयोग करके लॉग इन करें।
  • इसके बाद जांच के लिए एक विषय चुनें और शुल्क का भुगतान करें। 
  • फॉर्म जमा करने के बाद आखिर में भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट निकलवा कर रख लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed