BSEB 10th-12th Scrutiny 2024: बीएसईबी 10वीं, 12वीं स्क्रूटनी के लिए आज बंद होगी पंजीकरण विंडो, यहां करें आवेदन
BSEB 10th-12th Scrutiny 2024: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड पटना (बीएसईबी) आज कक्षा 10वीं और 12वीं की स्क्रूटनी प्रक्रिया के लिए पंजीकरण विंडो बंद कर देगा। जिन छात्रों ने अभी तक आवेदन नही किया है, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
BSEB 10th-12th Scrutiny 2024: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड पटना (BSEB) आज बिहार बोर्ड कक्षा 10वीं, 12वीं स्क्रूटनी प्रक्रिया के लिए पंजीकरण विंडो बद कर देगा। जो छात्र बीएसईबी 10वीं, 12वीं स्पेशल में अपने अंकों से संतुष्ट नहीं हैं, वे अपनी उत्तर पुस्तिकाओं की जांच के लिए आवेदन कर सकते हैं। छात्र बीएसईबी मेट्रिक, इंटरमीडिएट स्क्रूटनी फॉर्म आधिकारिक वेबसाइट-biharboardonline.bihar.gov.in. या bsebscutiny.com. पर जाकर भर सकते हैं।
स्क्रूटनी के लिए आवेदन करने वाले छात्रों को अपने रोल कोड, रोल नंबर और जन्म तिथि का उपयोग करना होगा। बीएसईबी कक्षा 10वीं, 12वीं उत्तर पुस्तिका जांच के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 06 जून, 2024 है।
समिति उन छात्रों की उत्तर पुस्तिकाओं की समीक्षा करेगी जिन्होंने सफलतापूर्वक आवेदन किया है और शुल्क का भुगतान किया है। आधिकारिक नोटिस के अनुसार, यदि जांच के दौरान कोई विसंगतियां पाई जाती हैं, तो अंकों को तदनुसार समायोजित किया जाएगा।
यदि उत्तर पुस्तिका में अंक पहले से दर्ज अंकों से अधिक हैं तो अधिक अंक स्वीकार किये जायेंगे। यदि कोई विसंगति नहीं है तो पहले से दर्ज अंक स्वीकार किये जायेंगे। यदि जांच के बाद अंकों में कमी आती है तो संशोधित अंक स्वीकार किये जायेंगे।
BSEB 10th-12th Scrutiny 2024: कैसे करें आवेदन
- सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर जाएंगे।
- इसके बाद उम्मीदवार होमपेज पर बिहार बोर्ड कक्षा 10, 12 स्क्रूटनी लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद रोल नंबर और कोड जैसे क्रेडेंशियल का उपयोग करके लॉग इन करें।
- इसके बाद जांच के लिए एक विषय चुनें और शुल्क का भुगतान करें।
- फॉर्म जमा करने के बाद आखिर में भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट निकलवा कर रख लें।
कमेंट
कमेंट X