{"_id":"60d57ac88ebc3ed7835f4bb4","slug":"bse-odisha-class-10-result-2021-to-be-out-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओडिशा बोर्ड रिजल्ट 2021: आज शाम 6 बजे तक जारी होगा 10वीं का रिजल्ट, ऐसे कर सकेंगे चेक","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
ओडिशा बोर्ड रिजल्ट 2021: आज शाम 6 बजे तक जारी होगा 10वीं का रिजल्ट, ऐसे कर सकेंगे चेक
Fri, 25 Jun 2021 12:12 PM IST
ललित फुलारा
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: ललित फुलारा
Updated Fri, 25 Jun 2021 12:12 PM IST
सार
- ओडिशा माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (बीएसई) आज यानी कि शुक्रवार शाम छह बजे तक दसवीं कक्षा का रिजल्ट जारी करेगा।
विज्ञापन
ओडिशा बोर्ड 10वीं का रिजल्ट 2021 (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ओडिशा माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (बीएसई) आज यानी कि शुक्रवार शाम छह बजे तक दसवीं कक्षा का रिजल्ट जारी करेगा। दसवीं कक्षा का रिजल्ट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी होगा। दसवीं के परिणाम घोषित होने के बाद विद्यार्थी ऑफिशियल वेबसाइट bseodisha.nic.in या bseodisha.ac.in पर अपना परिणाम देख सकेंगे।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें-अवसर: अब आप इग्नू से कर सकते हैं ज्योतिष में एमए, जानिए कैसे मिलेगा दाखिला?
विज्ञापन
आपको बता दें कि दसवीं कक्षा का रिजल्ट मंजूरी के लिए दोपहर 1 बजे परीक्षा समिति के सामने रखा जाएगा। उसके बाद दसवीं के परिणाम स्वीकृत होने पर प्रधान कार्यालय द्वारा प्रकाशित किया जाएगा। दसवीं का परिणाम शाम छह बजे लिंक के जरिए आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध होगा।
विज्ञापन
एसएमएस से पा सकेंगे दसवीं का परिणाम
छात्र दसवीं का परिणाम एसएमएस के माध्यम से भी पा सकेंगे। इसके लिए छात्रों रो OR01 टाइप करना होगा और स्पेस देने के बाद अपना रोल नंबर जोड़ना होगा एवं इसे 5676750 पर भेजना होगा। इस तरह एसएमएस पर ही छात्रों का रिजल्ट आ जाएगा।
इसे भी पढ़ें-अवसर: आईआईटी दिल्ली ने शुरू किया यह नया पाठ्यक्रम, जानिए क्या है निर्धारित योग्यता
ऐसे देख सकेंगे दसवीं कक्षा का रिजल्ट
-सबसे पहले बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
-बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट bseodisha.ac.in है।
-यहां होम पेज पर ही आपको दसवीं कक्षा के परिणाम का लिंक मिलेगा।
-जिस पर क्लिक करने के बाद आपको अपना रोल नंबर डालना होगा।
-इसके बाद आपका दसवीं कक्षा का रिजल्ट खुल जाएगा।
-जिसे आप डाउनलोड कर सकते हैं और प्रिंट ले सकते हैं।
-ध्यान रहे कि आप रिजल्ट तभी देख सकते हैं जब बोर्ड की तरफ से जारी होगा।
कमेंट
कमेंट X