फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   IGNOU Masters in Astrology launched know who can apply

अवसर: अब आप इग्नू से कर सकते हैं ज्योतिष में एमए, जानिए कैसे मिलेगा दाखिला?

Fri, 25 Jun 2021 10:21 AM IST
ललित फुलारा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Fri, 25 Jun 2021 10:21 AM IST
सार

  • अगर आप ज्योतिष में स्नातकोत्तर करना चाहते हैं, तो इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय आपके लिए सुनहरा अवसर लेकर आया है। इग्नू ने ज्योतिष में स्नातकोत्तर कोर्स पेश किया है।

विज्ञापन
IGNOU Masters in Astrology launched know who can apply
इग्नू - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

अगर आप ज्योतिष में स्नातकोत्तर करना चाहते हैं, तो इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय आपके लिए सुनहरा अवसर लेकर आया है। इग्नू ने ज्योतिष में स्नातकोत्तर कोर्स पेश किया है। विश्वविद्यालय का कहना है कि ज्योतिष में एमए का यह कार्यक्रम डिस्टेंस लर्निंग मोड का होगा। इसे लेकर यूनिवर्सिटी ने एक अधिसूचना जारी की है जिसमें इस कोर्स के बारे में जानकारी दी गई है। एस्ट्रोलॉजी मास्टर ऑफ आर्ट्स ज्योतिष ( MAJY) कार्यक्रम को ज्योतिष की विभिन्न शाखाओं के बारे में विद्यार्थियों को प्रैक्टिकल नॉलेज देने के उद्देश्य से शुरू किया गया है।

विज्ञापन


इसे भी पढ़ें-आंध्र प्रदेश बोर्ड : सुप्रीम कोर्ट की फटकार के बाद रद्द कीं कक्षा 10वीं-12वीं की बोर्ड परीक्षाएं
विज्ञापन



2 साल का होगा कोर्स, हिंदी में सिखाई जाएगी ज्योतिष
ज्योतिष में स्नातकोत्तर कोर्स की अवधि दो साल होगी। इस कोर्स का माध्यम हिंदी होगा। एमएजेवाई (MAJY) कार्यक्रम का शुल्क 12,600 रुपये रखा गया है। विद्यार्थी इस शुल्क को दो किस्तों में भर सकते हैं। कोर्स में दाखिला लेते वक्त छात्रों को 6,300 रुपये व 200 रुपये पंजीकरण शुल्क देना होगा। वहीं, एमए ज्योतिष के दूसरे साल विद्यार्थियों को 6,300 रुपये देने होंगे। यह स्नातकोत्तर कोर्स देश के विभिन्न राज्यों के 57 इग्नू क्षेत्रीय केंद्रों पर पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें-आगरा: बैकुंठी देवी कन्या महाविद्यालय में जुलाई के पहले हफ्ते से मिलेंगे ऑनलाइन प्रवेश फॉर्म


कौन कर सकता है इस कोर्स के लिए आवेदन?
इस कोर्स के लिए स्नातक विद्यार्थी आवेदन कर सकते हैं। एमए ज्योतिष में दाखिला लेने वाले छात्रों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक डिग्री होनी चाहिए। छात्र इग्नू के प्रवेश पोर्टल पर ओपन एंड डिस्टेंस मोड (ओडीएल) के माध्यम से इस कोर्स के लिए इग्नू जुलाई 2021 सत्र से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस कोर्स के बारे में विस्तृत जानकारी इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट ignouadmission.samarth.edu.in के जरिए पा सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed