फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   BSE Odisha 10th Result 2021 Date and Time: Result 24 June at 4 pm

बीएसई ओडिशा : कल शाम चार बजे आएगा 10वीं का परिणाम, एसएमएस से देखें रिजल्ट

Thu, 24 Jun 2021 05:38 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Thu, 24 Jun 2021 05:38 PM IST
सार

10वीं कक्षा में पंजीकृत सभी छात्र 25 जून को शाम छह बजे के बाद बीएसई की आधिकारिक वेबसाइट bseodisha.nic.in या bseodisha.ac.in पर अपना परिणाम देख सकते हैं।

विज्ञापन
BSE Odisha 10th Result 2021 Date and Time: Result 24 June at 4 pm
बोर्ड परीक्षा रिजल्ट 2021 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (बीएसई), ओडिशा कक्षा 10वीं बोर्ड 2021 का परिणाम शुक्रवार 25 जून को शाम लगभग चार बजे घोषित करने जा रहा है। 10वीं कक्षा में पंजीकृत सभी छात्र 25 जून को शाम छह बजे के बाद बीएसई की आधिकारिक वेबसाइट bseodisha.nic.in या bseodisha.ac.in पर अपना परिणाम देख सकते हैं। पंजीकृत उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे परिणामों के संबंध में अधिकृत नियमित अपडेट प्राप्त करने के लिए बोर्ड की वेबसाइट की देखते रहें।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें : जम्मू-कश्मीर : अभी भी लागू है अनुच्छेद-370! तो फिर हटाया क्या था? कैसे अलग है अनुच्छेद-371 से? यहां समझें  
विज्ञापन


बोर्ड ने अपनी अधिूसचना में बताया कि स्कूलों की वार्षिक माध्यमिक परीक्षाओं, राज्य मुक्त विद्यालय प्रमाण पत्र और मध्यमा परीक्षा 2021 के परिणाम 25 जून, 2021 को दोपहर एक बजे बोर्ड की परीक्षा समिति के समक्ष रखे जाएंगे। इनके परीक्षा समिति द्वारा अनुमोदित होने के बाद बीएसई ओडिशा द्वारा उपरोक्त तीनों परीक्षाओं का परिणाम शाम चार बजे प्रधान कार्यालय से प्रकाशित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें : जम्मू-कश्मीर : जानिए क्या थे अनुच्छेद-370 और 35ए, जिनके कारण आज भी गर्म है सियासत

एसएमएस से देखें रिजल्ट 
परीक्षार्थी शाम छह बजे से बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर परिणाम देख सकेंगे। यदि छात्र इंटरनेट कनेक्टिविटी के कारण या इंटरनेट की उपलब्धता नहीं होने के कारण परिणाम की जांच करने में सक्षम नहीं हैं, तो परिणाम मोबाइल पर चेक किया जा सकता है। उम्मीदवारों को OR01 <रोल नंबर> टाइप करना होगा और 5676750 पर एसएमएस भेजना होगा।

यह भी पढ़ें : इतिहास के पन्नों से : भारत रत्न और कश्मीर मसले पर घिरे रहे पंडित नेहरू, लेकिन सालों बाद खुले राज

पिछले दो साल ऐसा रहा था परिणाम
पिछले साल, 5.34 लाख से अधिक छात्र परीक्षा में शामिल हुए थे, जिनमें से 4.21 लाख उत्तीर्ण हुए और कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 78.76 प्रतिशत रहा था। जबकि 2019 में पास प्रतिशत 70.78 प्रतिशत दर्ज किया गया था। 2020 में,1279 छात्रों को ए-1 ग्रेड से सम्मानित किया गया, जबकि 8458 को ए-2 ग्रेड मिला। कुल 2,23,195 उम्मीदवारों को ई ग्रेड मिला है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed