फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   British Council to Enhance Employment Opportunities for 4 Lakh Young Indians

पहल : चार लाख भारतीय युवाओं को प्रशिक्षित करेगी ब्रिटिश काउंसिल; इनमें 75% सिर्फ महिलाएं होंगी

Tue, 30 May 2023 01:34 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Tue, 30 May 2023 01:34 PM IST
सार

English Skills for Youth: ब्रिटिश काउंसिल की ओर से चार लाख भारतीय युवाओं को स्किलअप करने की पहल शुरू की गई है। इंग्लिश स्किल्स फॉर यूथ पहल का जोर विशेष तौर पर कार्यस्थलों में बढ़ रही असमानता को दूर करने पर रहेगा।

विज्ञापन
British Council to Enhance Employment Opportunities for 4 Lakh Young Indians
English Skills for Youth

विस्तार

English Skills for Youth: ब्रिटिश काउंसिल की ओर से चार लाख भारतीय युवाओं को स्किलअप करने की पहल शुरू की गई है। इंग्लिश स्किल्स फॉर यूथ यानी 'युवाओं के लिए अंग्रेजी कौशल' नामक इस पहल के तहत ब्रिटिश काउंसिल का जोर विशेष तौर पर कार्यस्थलों में बढ़ रही भाषाई व लैंगिक असमानता को दूर करने पर रहेगा।

विज्ञापन

पहल का उद्देश्य पूरे भारत में सामाजिक-आर्थिक रूप से हाशिए पर रहने वाले समुदायों में 18-25 आयु वर्ग के युवाओं, विशेष रूप से महिलाओं के लिए आजीविका के अवसरों को बढ़ाना है। इसे जमीनी स्तर पर प्रभावी तरीके से लागू करने के लिए माइक्रोसॉफ्ट इंडिया और ब्रिटिश काउंसिल दोनों ने हाथ मिलाया है। 

विज्ञापन

महिलाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ेंगे

प्रोजेक्ट का उद्देश्य सहयोग, महत्वपूर्ण सोच, सॉफ्ट स्किल्स और नेतृत्व क्षमता के साथ-साथ अंग्रेजी भाषा कौशल प्रदान करके युवाओं के लिए रोजगार के अवसरों को बढ़ाना है। यह योजना रोजगार की संभावनाओं में सुधार और आगे शिक्षा के अवसरों के लिए महत्वपूर्ण है। भारत में हर महीने लगभग 10 लाख लोगों कामकाजी जीवन में प्रवेश करते हैं लेकिन इनमें महिलाएं काफी कम हैं। 

 

कार्यस्थलों पर लैंगिक असमानता दूर होगी

वहीं, देश में महिलाओं की रोजगार दर बढ़ाने के साथ- साथ कार्यस्थलों पर लैंगिक असमानता की खाई को पाटने के लिए इसमें 75 फीसदी प्राथमिकता महिला शिक्षार्थियों को दी जाएगी। माइक्रोसॉफ्ट फाउंडेशन के सहयोग से यह परियोजना मौजूदा एनजीओ और स्किल डेवलपमेंट प्रोजेक्ट से जुड़े ग्रामीण इंजीनियरिंग कॉलेजों में इंग्लिश स्किल्स फॉर यूथ पहल को चलाया जाएगा। इसके पायलट चरण के दौरान 60,000 युवाओं और 600 शिक्षकों को लाभ पहुंचाना है। फिर उनके माध्यम से चार लाख युवाओं तक पहुंचना है।  

 

विज्ञापन

परियोजना के प्रमुख पहलू

  •                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    देश भर के सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेजों में अंग्रेजी शिक्षकों और प्लेसमेंट अधिकारियों की कैपेसिटी बिल्डिंग।
  •                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    स्टूडेंट क्लब की बैठकों के माध्यम से अभ्यास में कम्युनिटी विजन को अपनाते हुए छात्रों, महिलाओं के लिए अंग्रेजी भाषा कौशल विकास की सुविधा प्रदान करना।
  •                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    माइक्रोसॉफ्ट और ब्रिटिश काउंसिल द्वारा आयोजित संयुक्त विचार नेतृत्व मंचों के माध्यम से उद्योग जगत के साथ एक इंटरफेस स्थापित करना। 
  •                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    कार्यस्थल में बहुभाषावाद पर ध्यान केंद्रित करना।  
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed