BPSC TRE Final Answer keys: कक्षा 11-12 के लिए बीपीएससी टीआरई-3 की अंतिम उत्तर कुंजी जारी, यहां से करें चेक
BPSC TRE Final Answer keys: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने कक्षा 9-10 और 11-12 के विशिष्ट विषयों के लिए शिक्षक भर्ती परीक्षा (TRE 3.0) की अंतिम उत्तर कुंजी जारी कर दी है। उम्मीदवार नीचे बताए तरीके से उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकते हैं।
विस्तार
BPSC TRE Final Answer keys: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने कक्षा 9-10 और 11-12 में चुनिंदा विषयों के लिए शिक्षक भर्ती परीक्षा (TRE 3.0) की फाइनल आंसर की आधिकारिक तौर पर जारी कर दी है। उम्मीदवार अब कक्षा 11-12 के लिए संस्कृत, पाली, अरबी, फारसी, समाजशास्त्र और दर्शनशास्त्र जैसे विषयों के साथ-साथ कक्षा 9वीं-10वीं के लिए नृत्य जैसे विषयों की फाइनल आंसर की आयोग की वेबसाइट (bpsc.bih.nic.in) से डाउनलोड कर सकते हैं।
इससे पहले, 3 अक्तूबर, 2024 को, बीपीएससी ने कक्षा 9-10 में अंग्रेजी, हिंदी, उर्दू, बांग्ला, संस्कृत, अरबी, फारसी, विज्ञान, गणित, सामाजिक विज्ञान, शारीरिक शिक्षा, ललित कला, मैथिली और संगीत सहित विभिन्न विषयों के लिए जारी की गई थी और कक्षा 1 से 5 और कक्षा 6 से 8 के लिए अंतिम उत्तर कुंजी उससे पहले जारी की गई थी।
आयोग ने कहा कि पुनर्परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से और बिना किसी गड़बड़ी के संपन्न हुई।
बीपीएससी ने परीक्षा को स्वतंत्र और निष्पक्ष तरीके से आयोजित करने के लिए आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल किया। परीक्षा की निगरानी के लिए जिला स्तर पर और बीपीएससी कार्यालय में नियंत्रण कक्ष स्थापित किए गए थे। परीक्षा हॉल में प्रवेश करने से पहले उम्मीदवारों की तलाशी ली गई।
उम्मीदवार बीपीएससी टीआरई 3.0 के नतीजे ऐसे चेक कर सकते हैं:
- सबसे पहले उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर जाएं।
- अपने पेपर के लिए अंतिम उत्तर कुंजी डाउनलोड लिंक पर जाएं।
- सही और अंतिम उत्तरों वाली एक पीडीएफ फाइल खुलेगी
- अब फाइल डाउनलोड करें और उत्तरों की जांच करें और अपने स्कोर की गणना करें।
कमेंट
कमेंट X