BPSC Answer Key: ड्रग इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा की फाइनल उत्तर कुंजी जारी, ऐसे करें डाउनलोड
BPSC Answer Key: बीपीएससी ने ड्रग इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा की फाइनल उत्तर कुंजी जारी कर दी है। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार इसे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं।
विस्तार
BPSC Drug Inspector Final Answer Key: बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) ने ड्रग इंस्पेक्टर लिखित प्रतियोगी परीक्षा की अंतिम उत्तर कुंजी जारी कर दी है। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार विभिन्न विषयों की उत्तर कुंजी आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं।
बीपीएससी ड्रग इंस्पेक्टर भर्ती की लिखित (वस्तुनिष्ठ) परीक्षा 07 से 10 जुलाई तक आयोजित की गई थी और आठ विषयों के लिए अंतरिम उत्तर कुंजी 19 अक्तूबर को जारी की गई थी। अभ्यर्थियों से 21 अक्तूबर से 25 अक्तूबर तक आपत्तियां आमंत्रित की गई थीं। जबकि दूसरी अंतरिम उत्तर कुंजी 02 जनवरी को जारी की गई थी और 03 से 05 जनवरी, 2024 तक आपत्तियां आमंत्रित की गईं थीं।
BPSC Answer Key ऐसे करें डाउनलोड
-
सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर जाएं।
-
होमपेज पर ड्रग इंस्पेक्टर अंतिम उत्तर कुंजी लिंक पर क्लिक करें।
-
अब उत्तर कुंजी स्क्रीन पर दिखाई देगी।
-
उत्तर कुंजी जांचें और डाउनलोड करें।
-
अब इसका एक प्रिंटआउट लें।
कमेंट
कमेंट X