BPSC 68th Prelims Result 2023: बीपीएससी 68वीं प्रारंभिक परीक्षा का रिजल्ट जारी, ऐसे करें चेक
BPSC 68th CCE Prelims Result 2023: बिहार लोक सेवा आयोग ने आज यानी 27 मार्च 2023 को 68वीं संयुक्त प्रारंभिक प्रतियोगी परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बीपीएससी 68वीं संयुक्त प्रारंभिक प्रतियोगी परीक्षा में 258036 उम्मीदवार शामिल हुए थे। जिनमें से 3590 उम्मीदवार सफल घोषित किए गए हैं। सफल उम्मीदवार 12 मई को मेंस में बैठने के लिए पात्र होंगे।
ऐसे करें रिजल्ट चेक
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर जाएं।
- BPSC 68वीं प्रीलिम्स रिजल्ट 2023 डाउनलोड लिंक पर क्लिक करें।
- आवश्यक क्रेडेंशियल दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।
- बीपीएससी 68वीं संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा प्रारंभिक परिणाम स्क्रीन पर दिखाई देगा।
- रिजल्ट पीडीएफ डाउनलोड करें और इसे सेव करें।
मुख्य परीक्षा विवरण
बीपीएससी 68वीं प्रारंभिक परीक्षा 12 फरवरी को एक ही पाली में आयोजित की गई थी। प्रारंभिक परीक्षा के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले बीपीएससी की 68वीं मुख्य परीक्षा के लिए पात्र हैं, जो 12 मई को आयोजित की जाएगी। मुख्य परीक्षा के लिए पंजीकरण जल्द ही शुरू होगा। मुख्य परीक्षा का परिणाम 26 जुलाई को घोषित किया जाएगा। बीपीएससी 68वीं परीक्षा के लिए इंटरव्यू राउंड 11 अगस्त से है और अंतिम परिणाम नौ अक्तूबर को घोषित किया जाएगा।
कमेंट
कमेंट X